मथुरा। प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर मथुरा में जोड़-तोड़ की राजनीति तेज होती जा रही है। अलग-अलग विधानसभाओं में राजनीतिक पार्टियों के मुख्य दावेदार अपनी जड़ें मजबूत करने के लिए क्षेत्र के प्रतिष्ठित नागरिक नेताओं को अपनी पार्टी में शामिल कराने का दौर चला रहे हैं।

प्रदेश की राजधानी लखनऊ में कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण ने चौमुंहा ब्लॉक की प्रमुख के पति और अखिल भारतीय सोभरेय ब्राह्मण संघ के राष्ट्रीय महासचिव पंडित शोभाराम शर्मा को आज भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई। पार्टी कार्यालय पर प्रतिष्ठित राजकीय ठेकेदार शोभाराम शर्मा ने भाजपा की जॉइनिंग कमेटी के अध्यक्ष लक्ष्मीकांत बाजपेई व पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह की मौजूदगी में सदस्यता ग्रहण की उनके अलावा काफी संख्या में ब्राह्मण समाज के सियाराम शर्मा गयाप्रसाद शर्मा (नगर अध्यक्ष) अशोक धाकरे चंदन गौतम मुरारी प्रधान आदि लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है।
भाजपा में शामिल होने पर पंडित शोभाराम शर्मा ने कहा कि आज प्रदेश की जनता भाजपा की फिर से सरकार बनाने का मूड बना चुकी है। योगी सरकार में मथुरा जिले में ऐतिहासिक रिकार्ड तोड़ विकास कार्य हुए है। राजपथ से बात करते हुए शोभाराम शर्मा ने कहा कि वह चाहते हैं कि इस विधानसभा चुनाव में पार्टी उनको टिकट दे जिससे कि वह जन सेवा कर सके।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.