• About Us
  • Contact Us
  • Epaper
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
Rajpath Mathura
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • राष्ट्रीय
  • अन्तराष्ट्रीय
  • राज्य
  • मथुरा
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • लेख/सम सामयिकी
  • राशिफल
  • English News
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • राष्ट्रीय
  • अन्तराष्ट्रीय
  • राज्य
  • मथुरा
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • लेख/सम सामयिकी
  • राशिफल
  • English News
No Result
View All Result
Rajpath Mathura
No Result
View All Result
Home राज्य

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में लगे भूकम्प के झटके, 3.4 रही तीव्रता

Rajpath Mathura by Rajpath Mathura
in राज्य
0
हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में लगे भूकम्प के झटके, 3.4 रही तीव्रता

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में लगे भूकम्प के झटके, 3.4 रही तीव्रता

0
SHARES
28
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

शिमला । हिमाचल प्रदेश में कड़ाके की ठंड के बीच भूकम्प के झटके लगे हैं। पर्वतीय जिला कुल्लू में सोमवार सुबह भूकम्प के हल्के झटकों से धरती हिली। भूकम्प की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.4 रही। ये झटके सुबह 6 बजकर 50 मिनट पर कुछ सेकंड तक रहे। इसका असर कुल्लू जिला से सटे इलाकों में भी महसूस किया गया। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के मुताबिक भूकम्प का केंद्र कुल्लू में 31.76 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 77.49 डिग्री पूर्वी देशांतर पर रहा और इसकी गहराई जमीन की सतह से पांच किलोमीटर नीचे दर्ज किया गया। भूकंप के झटकों के कारण किसी तरह का जान-माल का नुकसान नहीं हुआ है।

राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के एक अधिकारी ने बताया कि भूकम्प की तीव्रता कम होने की वजह से कुल्लू जिला व साथ लगते क्षेत्रों में किसी तरह के नुकसान की रिपोर्ट नहीं है। इससे पहले कुल्लू जिला से सटे मंडी, लाहौल स्पीति और किन्नौर जिलों में कई बार कम तीव्रता के भूकम्प के झटके लग चुके हैं। हालांकि इस दौरान किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ था। हिमाचल प्रदेश में भूकंप का लगातार आना लोगों को दहशत में डाल रहा है। पिछले कई सालों से यहां भूकम्प के झटके लग रहे हैं। उल्लेखनीय है कि हिमाचल प्रदेश भूकम्प की दृष्टि से अति संवेदनशील जोन 4 व 5 में शामिल है। यहां कई वर्षों से भूकम्प के हल्के झटके महसूस किए जाते रहे हैं। वर्ष 1905 में कांगड़ा व चम्बा जिलों में आये विनाशकारी भूकंप से 10 हज़ार से अधिक लोग मारे गए थे।

हिमाचल में अगले दो दिन बरसेंगे बादल, जारी हुआ अलर्ट : मौसम विज्ञान केंद्र शिमला द्वारा जारी पुर्वानुमान के मुताबिक प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से आज से मौसम में बदलाव आएगा। खासतौर पर अगले दो दिन तेज़ वर्षा व बर्फबारी होने की आशंका जताई गई है। अगले 24 घण्टों में यानी चार फरवरी को किन्नौर और लाहौल स्पीति को छोड़कर अन्य सभी 10 जिलों में अंधड़ व आसमानी बिजली गिरने की चेतावनी दी गई है। छह से नौ फरवरी तक मौसम के साफ रहने का अनुमान है।

Tags: #Earthquake jolts Kullu in Himachal Pradeshintensity 3.4
Previous Post

दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर एग्जिट पोल पर प्रतिबंध, चुनाव आयोग ने जारी किए निर्देश

Next Post

अभिषेक के रिकॉर्ड शतक से भारत ने इंग्लैंड को 150 रन से हराकर सीरीज 4-1 से जीती

Rajpath Mathura

Rajpath Mathura

Next Post
अभिषेक के रिकॉर्ड शतक से भारत ने इंग्लैंड को 150 रन से हराकर सीरीज 4-1 से जीती

अभिषेक के रिकॉर्ड शतक से भारत ने इंग्लैंड को 150 रन से हराकर सीरीज 4-1 से जीती

  • Trending
  • Comments
  • Latest
मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण लॉन्च कर रहा है दो नई आवासीय योजना

मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण लॉन्च कर रहा है दो नई आवासीय योजना

March 6, 2024
वृंदावन में हुए हादसे के लिए मकान मालिक है जिम्मेवार, होगी एफ आई आर ,डीएम ने की जांच समिति गठित

वृंदावन में हुए हादसे के लिए मकान मालिक है जिम्मेवार, होगी एफ आई आर ,डीएम ने की जांच समिति गठित

August 16, 2023
मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण ने लॉन्च की हनुमत विहार आवासीय योजना

मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण ने लॉन्च की हनुमत विहार आवासीय योजना

July 3, 2024
ई- लाटरी से तय होगा वृंदावन में किसे मिलेगा विकास प्राधिकरण का प्लाट, जून में शुरू हो जायेंगे रजिस्ट्रेशन

ई- लाटरी से तय होगा वृंदावन में किसे मिलेगा विकास प्राधिकरण का प्लाट, जून में शुरू हो जायेंगे रजिस्ट्रेशन

May 17, 2024

बच्चे देश – प्रदेश के भविष्य, सभी सरकारी सुविधा उपलब्ध कराये प्रशासन : डा देवेन्द्र

0

हाइटेंशन लाइन की चपेट में आने से परिक्रमार्थी झुलसे , युवक की मौत आधा दर्जन घायल

0

अपने फोन में ऐसे बढ़ाएं वाई-फाई की स्पीड

0

नौहझील : लड़की को बिटौरा में जिन्दा जलाकर मार डालने की चर्चा

0
दिल्ली पहुंचे रूसी राष्ट्रपति पुतिन, प्रधानमंत्री मोदी ने गले लगाकर किया स्वागत

दिल्ली पहुंचे रूसी राष्ट्रपति पुतिन, प्रधानमंत्री मोदी ने गले लगाकर किया स्वागत

December 4, 2025
अंतर्राष्ट्रीय रेस्टोरेंट बार चेन रोमियो लेन का मथुरा में हुआ उद्घाटन

अंतर्राष्ट्रीय रेस्टोरेंट बार चेन रोमियो लेन का मथुरा में हुआ उद्घाटन

December 4, 2025
मथुरा पुलिस लाइन में 17वी अंतर्जनपदीय पुलिस क्रिकेट प्रतियोगिता के उद्घाटन मैच में कासगंज की टीम 126 रन से पराजित

मथुरा पुलिस लाइन में 17वी अंतर्जनपदीय पुलिस क्रिकेट प्रतियोगिता के उद्घाटन मैच में कासगंज की टीम 126 रन से पराजित

December 4, 2025
विकास को मिली नई गति: पार्षद मुन्ना मलिक ने 15 लाख की लागत से बनने वाली सड़कों का किया शिलान्यास

विकास को मिली नई गति: पार्षद मुन्ना मलिक ने 15 लाख की लागत से बनने वाली सड़कों का किया शिलान्यास

December 4, 2025

Recent News

Follow Us

Browse by Category

  • English News
  • Uncategorized
  • अन्तराष्ट्रीय
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म
  • पर्यटन
  • मथुरा
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राज्य
  • राशिफल
  • राष्ट्रीय
  • लेख/सम सामयिकी
  • स्वास्थ्य
4719126
Views Today : 1749

Contact Info

Address : दैनिक राजपथ, गली शहीद भगत सिंह जनरल गंज
मथुरा -281001( यूपी)

Contact Number : 9412661665, 8445533210

Email : danikrajpath@gmail.com
Pawan_navratan@yahoo.com
drajpathmathura@rediffmail.com

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • राशिफल

© 2020 Rajpath Mathura | All Rights Reserved