वृन्दावन में ऊर्जा मंत्री ने किया करोड़ो रु के निर्माण कार्यो का शिलान्यास

मथुरा। शनिवार को ऊर्जा मंत्री श्रीकान्त शर्मा द्वारा वृन्दावन के वार्ड सं. 19 में सामुदायिक भवन निर्माण कार्य का शिलान्यास पूजा अर्चना कर नारियल फोडकर एवं शिलालेख का अनावरण कर किया। इस सामुदायिक भवन के निर्माण कार्य में 59 लाख 25 हजार रु व्यय होंगे ।

ऊर्जा मंत्री श्रीकान्त शर्मा द्वारा वार्ड सं. 25 में चार एवं वार्ड सं. 13 में पांच निर्माण कार्यों का शिलान्यास किया गया। उक्त सभी कार्य एक करोड 35 लाख 92 हजार रू. लागत से निर्मित होंगे। इस अवसर पर बड़ी संख्या में संत महापौर डा. मुकेश आर्यबन्धु के अलावा वृन्दावन के पार्षद प्रतिष्ठित नागरिक मौजूद रहे।