लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के उत्तर प्रदेश के जिला एवं महानगर अध्यक्षों की सूची फाइनल हो गई है। बीजेपी के प्रदेश मुख्यालय में पूरे दिन चली बैठक के बाद इस सूची को फाइनल किया गया। इस बैठक में प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह और चुनाव अधिकारी महेंद्र पांडेय मौजूद रहे।
सूची के अनुसार लगभग 80% जिलाध्यक्षों के बदले जाने की खबर है। नए अध्यक्षों के नामो की सूची अगले 2 दिनों में घोषित हो जाएगी। इसके अलावा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की दखल के बाद 24 जिलों में मंडल अध्यक्षों के चयन को भी रोक दिया गया है इसमें स्थानीय नेताओं ने जमकर मनमानी की थी।
बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष, महामंत्री संगठन और चुनाव अधिकारी के नेतृत्व में यह बैठक शुक्रवार की देर शाम तक चली इसके बाद जिलाध्यक्षों की सूची को फाइनल किया गया। लगभग 80% जिला अध्यक्ष बदले जाएंगे खासकर खराब छवि, 60 साल से अधिक उम्र और दो बार बनाए जा चुके जिला अध्यक्षों में परिवर्तन किया जा रहा है।
भारतीय जनता पार्टी के उच्च पदस्थ सूत्रों ने बताया कि यह अंतिम बैठक है जो जिला अध्यक्ष चयन के लिए की गई है। इसके बाद में केवल घोषणा होने की औपचारिकता ही बची हुई है। यह घोषणा भी अगले दो दिन में हो जाएगी। बचे हुए जिला अध्यक्षों की घोषणा नए प्रदेश अध्यक्ष के चयन के बाद की जाएगी।
बीजेपी के संगठन पर्व (संगठन चुनावों) अभियान को 24 जिलों और महानगरों में बीजेपी के मेयर-विधायकों और सांसदों ने हाईजैक करने की भरसक कोशिश की लेकिन प्रदेश चुनाव टीम की सक्रियता से ऐसे जिलों और महानगरों के मंडल अध्यक्ष चुनावों को मान्यता देने से इंकार किया। फरवरी में राष्ट्रीय और प्रदेश अध्यक्ष चुनाव कराए जाएंगे इसके बाद गड़बड़ियों वाले जिलों में नए मंडल अध्यक्षों को नामित किया जाएगा।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.