श्याम सिंघल बने मथुरा भाजपा महानगर के उपाध्यक्ष

मथुरा। भारतीय जनता पार्टी के युवा सक्रिय कार्यकर्ता श्याम सिंघल को पार्टी के महानगर अध्यक्ष विनोद अग्रवाल ने आगामी चुनाव एवं संगठन को मजबूती प्रदान करने हेतु उपाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया है। श्याम सिंघल पूर्व में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के जिला संयोजक एवं प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य रहे हैं। साथ ही वह व्यापार मंडल, व्यापार प्रकोष्ठ समेत अन्य व्यापारी संगठनों में भी अपना स्थान रखते हैं। श्री सिंघल जनपद के प्रमुख होटल व्यवसाई बिल्डर शिव शंकर अग्रवाल के सुपुत्र है।

भारतीय जनता पार्टी के उपाध्यक्ष मनोनीत होने पर प्रदेश कॉपरेटिव बैंक चेयरमैन तेजबीर सिंह महानगर महामंत्री प्रदीप गोस्वामी संजय गोविल राजू यादव चिंताहरण चतुर्वेदी राजवीर सिंह सुनील चतुर्वेदी चंद पाल कुंतल हेमंत अग्रवाल श्याम चतुर्वेदी नीरू सक्सेना राजपाल चौधरी गंभीर सिंह गुर्जर राजेश सिंह पिंटू नट्टू पंडित मलय राठौर सुरभि अग्रवाल अनिल खंडेलवाल बंटी शर्मा आदि ने हर्ष व्यक्त किया है।