बुलंदशहर । इंटरनेशनल एडवोकेट ऑर्गेनाइजेशन की विचार गोष्ठी जिला कार्यालय शेल्टन होटल बुलंदशहर में संपन्न हुई जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष सुधीर शर्मा ने संगठन के कार्यक्षेत्र पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संगठन का मुख्य उद्देश्य अधिवक्ताओं को अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम कानून पास करा कर अधिवक्ताओं को सुरक्षा मुहैया कराया जा कर उन्हे उनके अधिकार दिलाना है सभी अधिवक्ताओं को बीमा पॉलिसी मुहिया कराना और उन्हें न्याय दिलाना और गरीब अधिवक्ताओं की कन्याओं की शादी में सहयोग, असहाय और बीमार अधिवक्ताओं के इलाज की व्यवस्था करना आदि अधिवक्ताओं के हित की रक्षा करना ही संगठन का मुख्य उद्देश्य है।
गोष्ठी को संबोधित करते हुए प्रदेश प्रवक्ता मोहन श्याम शर्मा एडवोकेट ने कहा की जब तक प्रत्येक अधिवक्ता को न्याय सुरक्षा बीमा और उनके अधिकार नही मिल जायेंगे तब तक इंटरनेशनल एडवोकेट आर्गेनाइजेशन का प्रत्येक कार्य करता चैन से नहीं बैठेगा और अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम लागू कराने के बाद ही दम लेगा नही तो देश भर के अधिवक्ता कानून पास कराने को उग्र आंदोलन करेंगे। श्री शर्मा ने संगठन ने देश भर के अधिवक्ताओं को टोल टैक्स फ्री कराने के लिए सुप्रीम कोर्ट में जनहित याचिका दायर की है जल्द ही अधिवक्ता हित में उसमे फैसला आने के बाद सभी अधिवक्ताओं को टोल टैक्स फ्री की सुविधा मिल जायेगी जिससे देश भर के अधिवक्ता लाभाबिंत होंगे।
राष्ट्रीय प्रवक्ता गजेंद्र राघव ने कहा की जब तक देश भर के अधिवक्ता एक मंच पर नही आयेंगे तब तक अधिवताओ को न्याय नही मिलेगा सभी को एक जुट होकर अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करना होगा। राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष श्रीमती निशा भारद्वाज एड. ने कहा की अधिवक्ता महिलाओं को भी सभी अधिवक्ताओं के साथ मिलकर संगठन को मजबूत करने में अपना योग्य दान देने के लिए आगे आना होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता सुभाष अग्रवाल एड. ने की और सभी का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर एनसी शर्मा दीक्षित को मेरठ मंडल का अध्यक्ष व जितेंद्र सिंह एडवोकेट को जिला अध्यक्ष बुलंदशहर ओर नवीन बिरला को महासचिव बुलंदशहर में नवनीत शर्मा को जिला प्रभारी बुलंदशहर व सुभाष अग्रवाल को जिला संयोजक बुलंदशहर मनोनीत किया गया। इंटरनेशनल एडवोकेट ऑर्गेनाइजेशन की गोष्ठी में शामिल सभी अधिवक्ता गणों ने अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम शीघ्र से शीघ्र लागू करवाने अधिवक्ता हित व कल्याण की योजनाओं को लागू करवाने के लिए अपनी मांग रखी। कार्यक्रम में नेशनल पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप के पदक विजेता कार्तिकेय शर्मा रोहित कुमार दीपक कुमार को राष्ट्रीय अध्यक्ष सुधीर शर्मा एड. और प्रदेश प्रवक्ता मोहन श्याम शर्मा एड ने स्मृति चिन्ह व शॉल प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।