धान खरीद में किसानों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं: प्रेम रंजन

गोरखपुर में राजकीय क्रय केंद्र भटहट के प्रभारी को अनुपस्थित रहने पर कारण बताओ नोटिस

गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गृह जनपद क्षेत्र सहित आसपास के जिलों में धान खरीद केंद्रों पर चौकस व्यवस्था रखने के लिए संभागीय खाद्य नियंत्रक अधिकारी आईएएस प्रेम रंजन अपना पूरा फोकस किए हुए हैं। उन्होंने जनपद वार अधिकारियों को चेतावनी दी है कि खरीद के मामले में किसानों को अनावश्यक परेशान करने पर दंडात्मक कार्रवाई के लिए तैयार रहें। इस बीच गोरखपुर में राजकीय क्रय केंद्र भटहट के प्रभारी को अनुपस्थित रहने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

मंगलवार को आर एफ सी प्रेम रंजन सिंह द्वारा राजकीय केंद्र भटहट गोरखपुर और महाराजगंज के श्यामदेउरवा परतापुर खरीद केंद्र का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने धान बेचने आए किसानों से आमने-सामने बातचीत की। किसानों ने खरीद को लेकर संतोष जाहिर किया। आईएएस प्रेम रंजन ने उप खाद्य नियंत्रकों को निर्देश दिए हैं कि वह सभी केंद्र प्रभारियों को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से प्रशिक्षण देने की कार्रवाई करें और सभी डिप्टी आरएमओ प्रातः 9:00 बजे गेहूं खरीद केंद्रों को देखने जाएंगे तथा फोन पर अपनी लोकेशन शेयर करेंगे। इसके अलावा 50-50 किसानों से फोन कर खरीद के बारे में जानकारी करके उनको अवगत कराएँगे । उन्होंने कहा कि किसानों को समय बदता के साथ भुगतान हर हाल में हो जाना चाहिए। नियमित साय 5 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से धान खरीद की समीक्षा होगी। महाराज गंज में परतावल मंडी में संभागीय खाद्य नियंत्रक प्रेम रंजन ने किसानों से उनकी समस्या जानी और अधिकारियों को निर्देश दिए कि राज्य सरकार की प्राथमिकता के अनुरूप अनावश्यक किसानों का खरीद के नाम पर उत्पीड़न न किया जाए। इस दौरान जानकारी करने पर केंद्र प्रभारी अपनी खरीद का लक्ष्य नहीं बता सके। इस पर भविष्य में उनको पूर्ण जानकारी रखने के निर्देश दिए।

इसके अलावा उन्होंने तराजू के वजन की चेकिंग करते हुए निर्देश दिए कि बारदाना (बोरा) की उपलब्धता में कमी नहीं आनी चाहिए। राजपथ से बातचीत में प्रेम रंजन ने बताया कि मंडल के सभी जनपदों में लक्ष्य के अनुरूप धान खरीद नियमित तौर पर चल रही है। मेरे द्वारा निरंतर देवरिया कुशीनगर महाराजगंज गोरखपुर में खरीद केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं चौकस रखी जा रही है ।