मथुरा। नगर निगम मथुरा-वृन्दावन में 76 वॉ गणतन्त्र दिवस धूमधाम से भूतेश्वर स्थित नगर निगम मथुरा-वृन्दावन के नवीन कार्यालय परिसर में मनाया गया। वृंदावन जोन स्थित कार्यालय में महापौर विनोद अग्रवाल ने तथा नगर आयुक्त शशांक चौधरी द्वारा ध्वजारोहण किया गया। सफाई नायक महेश चन्द्र द्वारा नगर निगम के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा प्रदान की जा रही उत्कृष्ट नागरिक सेवाओं पर प्रकाश डालते हुए आश्वस्त किया कि सम्पूर्ण नगर निगम परिवार उनके मार्ग दर्शन में मथुरा-वृन्दावन क्षेत्र के नागरिकों की सेवा में हमेशा तत्पर रहेगा।
पार्षद राजवीर सिंह एवं राजीव कुमार सिंह द्वारा स्वतन्त्रता संग्राम सेनानियों का स्मरण करते हुए उनके आदर्शों एवं सिद्धान्तों पर चलने का आहवान किया गया। इस अवसर पर युवा कवि अमर अद्वितीय विशावर वरिष्ठ कवि डा. रमाशंकर पाण्डेय एवं देवी प्रसाद द्वारा देश भक्तिपूर्ण काव्य पाठ किया गया।
गणतन्त्र दिवस के अवसर पर देश के लिए अमूल्य बलिदान देने वाले वीर सेनानियों की पत्नियों को नगर आयुक्त एवं पार्षदगण द्वारा सम्मानित किया गया।
सेन्ट पॉल विद्यालय के छात्राओं द्वारा समूह नृत्य प्रस्तुत किया गया। कुं. दिव्या शर्मा द्वारा गणतन्त्र दिवस की महत्ता पर प्रकाश डाला गया।
गणतन्त्र दिवस के उदवोधन में नगर आयुक्त शशांक चौधरी द्वारा देश के संविधान निर्माताओं के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए आहवान किया गया कि जन संविधान के गौरवमयी मूलभावों का अपने आचरण में पालन करते हुए देश एवं प्रदेश का गौरव बढायें।
गणतन्त्र दिवस कार्यक्रम में अपर नगर आयुक्त अनिल कुमार रामजीलाल महाप्रबन्धक जल मो. अनवर ख्वाजा मुख्य कर निर्धारण अधिकारी नरेन्द्र सिंह प्रभारी मुख्य अभियन्ता अमरेन्द्र गौतम सहायक नगर आयुक्त राकेश कुमार त्यागी श्रीमती कल्पना चौहान उम्मेद सिंह कर अधीक्षक श्रीमती राजकुमारी शर्मा स्टेनो नगर आयुक्त होशियार सिंह आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन लेखाकार डा. श्यामपाल सिंह द्वारा किया गया।
वृंदावन जोन में कार्यरत सफाई मित्रों को शीतकालीन वर्दी वितरण कर सम्मानित किया गया तथा पार्क में स्थित गांधी जी की प्रतिमा एवं शहीदों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण करते हुये भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गयी।
गणतन्त्र दिवस कार्यक्रम में उपसभापति मुकेश सारस्वत वृंदावन जोन के अपर नगर आयुक्त सीपी पाठक सहायक नगर आयुक्त अनुज कौशिक क्षेत्रीय स्वास्थ्य अधिकारी महेश चंद्र सफाई निरीक्षक सुभाष चंद्र आदि कर्मचारी उपस्थित रहे।