यूपी में विधानसभा चुनाव से पहले 7 IPS अधिकारियों के तबादले, दो आईजी भी बदले गये

लखनऊ । उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले पुलिस महकमे में तबादलों का दौर जारी है। चुनाव आयोग की अधिसूचना से पहले यूपी में सात आईपीएस अफसरों के तबादले कर दिये गये। वहीं, दो आईजी का ट्रांसफर कर दिया गया है।

वाराणसी और चित्रकूट धाम रेंज के आईजी को बदल दिया गया है। वाराणसी रेंज के आईजी एसके भगत चित्रकूट रेंज के आईजी बनाया गया है। वहीं, चित्रकूट रेंज के आईजी सत्यनारायण को उनके स्थान पर वाराणसी रेंज का आईजी बनाया गया है।

इसके साथ ही हरदोई के एसपी अजय कुमार को हटाकर वाराणसी का एसएसपी और पुलिस अधीक्षक अभिसूचना मुख्यालय लखनऊ को हरदोई का एसपी बनाया गया था।

कानपुर देहात के एसपी केशव चौधरी को बहराइच का कप्तान बनाया गया है। उनकी जगह पर एसपी ईओलब्ल्यू स्वप्निल ममगांई को कानपुर देहात की कमान सौंपी गई है। इसी तरह 1090 में तैनात डीआईजी रविशंकर छवि को डीआईजी जेल हेडक्वार्टर बनाया गया। वहीं, बहराइच की एसपी सुजाता सिंह को एसपी 1090 बनाया गया है। जबकि कानपुर में तैनात डीसीपी सोमेंद्र मीणा को एसपी पूर्वी आगरा बना कर भेजा गया है।