मथुरा। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी चन्द्र प्रकाश सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने मां सरस्वती जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन करने के उपरांत उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों, शिक्षक/शिक्षाकाओं, छात्र-छात्राओं आदि को 15वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस की शपथ दिलाई। शपथ के पश्चात जिलाधिकारी ने विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं द्वारा बनाई गई पेंटिंग की प्रदर्शनी का अवलोकन किया तथा बनाई गई रंगोली की सराहना की। रंगोली पेटिंग एवं पोस्टर के माध्यम से मतदाता जागरूकता के विभिन्न स्लोग्न को प्रदर्षित किये गए तथा लोगों को इस लोकतांत्रिक व्यवस्था में अपनी अहम भूमिका निभाने हेतु प्रेरित किया ।
जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट सभागार में सम्बोधित करते हुए लोकतंत्र को सशक्त बनाने के लिए मतदान की अनिवार्यता पर बल दिया। उन्होंने कहा वोट केवल एक अधिकार नहीं बल्कि राष्ट्र निर्माण में हमारी सबसे बड़ी भूमिका है। हर एक वोट से लोकतंत्र मजबूत होता है। हमें न केवल स्वयं जागरूक होना है बल्कि दूसरों को भी प्रेरित करना है कि वे अपने मताधिकार का प्रयोग करें। लोकतंत्र की मजबूती तभी संभव है जब हर नागरिक इसमें भागीदार बने। उन्होंने वोट जैसा कुछ नहीं वोट जरूर डालेंगे हम पर जोर दिया।

सभागार में जिलाधिकारी सीपी सिंह एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक/डीआईजी शैलेश कुमार पाण्डेय ने प्रत्येक तहसील के सर्वश्रेश्ठ दो-दो बीएलओ को सम्मानित किया जिसमें छाता से विजय पाल घनश्याम सिंह मांट से विकास शर्मा तोताराम गोवर्धन से मिटठन लाल कल्पना अंकित अग्रवाल मथुरा से इन्द देव तिवारी रामचरन एवं बल्देव से भूपेन्द्र सिंह तथा प्रदीप कुमार हैं। इनके अलावा जनपद के विभिन्न स्कूलों में काव्य पाठ स्लोगन व पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान पाने वाले छात्र-छात्राओं को भी सम्मानित किया।
जिलाधिकारी ने कैम्पस एम्बेसडर में पृथ्वी प्रीति लवली पंकज व उमेश चन्द्र बेस्ट नोडल आफिसर में अशोक कौषिक रोली तिवारी रवि पाल विष्वन्जय सिंह गिरीश चन्द्र शर्मा कमलेश कुमार सुचि खण्डेलवाल सीमा यादव सायमा मोहम्मद रीतु सुरेश तथा विनेष कोर कमेटी सदस्य में पल्लवी सिंह दीनदयाल अखिलेष यादव मनीश दयाल मनीशा शर्मा, पूजा राय, राजेश झा अनीता मुदगल गुरू प्यारी सतसंगी तथा कविता सक्सेना एनएसएस नोडल आफिसर में निधि शर्मा ज्योतेश चौधरी रूमी जैसवाल तथा नवीन अग्रवाल को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता में ओमप्रकाश कुलदीप द्विवेदी तथा सुनील कुमार एवं ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता आयोजक अंकित अग्रवाल को सम्मानित किया। जिलाधिकारी ने 80 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांग मतदाताओं को विशेष रूप से सम्मानित किया।
कार्यक्रम में एडीएम प्रशासन विजय शंकर दुबे एडीएम वित्त योगानंद पांडेय एडीएम नमामि गंगे राजेश कुमार एडीएम न्यायिक सुरेन्द्र कुमार नगर मजिस्ट्रेट राकेश कुमार उप जिलाधिकारी सदर वैभव गुप्ता, डिप्टी कलेक्टर अजीत सिंह ऊषा सिंह राजकुमार भास्कर जिला सूचना अधिकारी प्रशांत कुमार सुचारी डीएसओ सतीश कुमार मिश्रा एडीओ मनोज खण्डेलवाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.