पूर्व नगर आयुक्त का असर : स्वच्छता सर्वेक्षण में अलीगढ़ को मिला देश में 34 वा स्थान

अलीगढ़। स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 के शनिवार को घोषित परिणाम में यूपी के प्रमुख शहर अलीगढ़ का देश में 34 वां स्थान और प्रदेश में तीसरा स्थान हासिल हुआ है। यह साल भी अली का तीसरे पायदान पर काबिज था। इसको लेकर आज नई दिल्ली के विज्ञान भवन में पूर्व नगर आयुक्त आईएएस प्रेम रंजन और वर्तमान नगर आयुक्त गौरंग राठी और अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार ने पुरस्कार प्राप्त किया। नगर निगम को यह उपलब्धि पूर्व नगर आयुक्त प्रेम रंजन के कार्यकाल के दौरान किए गए कार्यों से स्वच्छता सर्वेक्षण के दौरान हासिल हुई है।

शनिवार को स्वच्छता पर आधारित देश की सर्वोच्च परीक्षा का परिणाम नई दिल्ली के विज्ञापन भवन में घोषित किया गया। देश के सबसे साफ शहरों की लिस्ट में इंदौर 5618.14 अंको के बाद प्रथम, दूसरे नंबर पर सूरत 5559.21 और तीसरे नंबर पर विजयवाड़ा 5368.37 रहा। वही 10 लाख की आबाद़ी वाले शहरों में अलीगढ़ लगातार दूसरे साल भी प्रदेश में 4076.25 अंको के साथ तीसरा पायेदान कायम़ रखा। अलीगढ़ के साथ ही प्रदेश में दूसरे स्थान पर झांसी तथा नोएडा प्रथम पायेदान पर है। देश में अलीगढ़ ने 34 वी रैंक हासिल की है। विज्ञान भवन में आयोजित भव्य कार्यक्रम में अलीगढ़ को मिले इस सम्मान केा नगर आयुक्त गौरांग राठी, पूर्व नगर आयुक्त व गोरखपुर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष प्रेम रंजन सिंह व अपर नगर आयुक्त अरूण कुमार गुप्त ने संयुक्त रूप से प्राप्त किया।

पूर्व नगर आयुक्त/गोरखपुर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष प्रेम रंजन सिंह ने कहा कि सफलता के लिये कठोर परिश्रम की आवश्यकता है और अलीगढ़ नगर निगम ने इस महापरीक्षा में अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन करने का प्रयास किया है मुझे आशा है कि नये जोश और शहरवासियों के सहयोग के बल पर आने वाले दिनों में पुनः अलीगढ़ और अधिक श्रेष्ठ प्रदर्शन करेगा और स्वच्छ सर्वेक्षण-2022 में देश में टाॅप 3 में आयेगा।

नगर आयुक्त गौरांग राठी ने दूरभाष पर वार्ता में बताया कि स्वच्छ सर्वेक्षण-2022 में अलीगढ और सर्वोत्तम रेंक हासिल करेगा। निश्चित रूप से नागरिकों के सहायोग से अलीगढ़ स्वच्छता की महापरीक्षा में सफल हुआ है जिसका श्रेय सभी जनप्रतिनिधियों/ अधिकारियों/कर्मचारियों के साथ-साथ विशेष रूप से सभी सफाई कर्मचारियों को जाता है जिनके सार्थक प्रयासों से यह सम्मान मिल सका।

अपर नगर आयुक्त अरूण कुमार गुप्त ने प्रमुख बिन्दुओं पर विस्तृत जानकारी देते हुये बताया कि 01 अलीगढ़ शहर को ओडीएफ फ्री/ओडीएफ+/ओडीएफ++होना, 02 गाब्रेज फ्री सिटी रैकिग, 03 कूड़ा निस्तारण वैज्ञानिक तरीके से किया जाना, 04. केन्द्र पुरोधानित दीनदयाल अन्त्योदय योजना राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन प्रदेश के नगरीय निकायों मे राज्य नगरीय विकास अभिकरण (सूडा)/जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) द्वारा शहरी गरीबों के सामाजिक उत्थान हेतु संचालित की जा रही है योजनान्तर्गत शहरों में असंगठित क्षेत्र के कुशल एवं अर्द्धकुशल कामगारों को उत्प्रेरित करते हुए उन्हें रोजगार उपलब्ध कराया जाना। 05. शहर के प्रमुख फ्लाई ओवर का सौंदर्यीकरण 06, महानगर में सामुदायिक शौचालयों की स्थापना। 07 शहर में अडरग्राउण्ड बिन्स की स्थापना, 08 शहरवासियों द्वारा स्वच्छता के प्रति किये जा रहें प्रयासों में सकारात्मक सहयोग सिटीज़न फीडबैक 09 कूड़ा ट्रास्र्फार स्टेशन की स्थापना 10 ग्रीन बैल्ट डवलपमेंट आदि प्रमुख बाते रही जिनके आधार पर अलीगढ़ ने देश और प्रदेश में बेहतर रैंक हासिल की है।

इस उपलब्धि पर महापौर मोहम्मद फुरकान सहित सभी पार्षद विभिन्न सामाजिक सगठनों, अधिकारियों, कर्मचारियों व शहरवासियों ने वर्तमान और पूर्व नगर आयुक्त व उनकी टीम की सराहना करते हुये बधाई दी है ।