चुनावी आचार संहिता लगने से पहले एसएसपी ने मथुरा कोतवाली, गोविन्द नगर, सदर बाजार सहित कई थाना प्रभारी बदले
प्रिंस कुलश्रेष्ठ
मथुरा। जैसे जेसे प्रदेश में चुनावी आचार संहिता लगने की सुगबुगाहट बढ़ती जा रही है वैसे-वैसे मथुरा के पुलिस कप्तान बड़ी संख्या में कई दिन से लगातार तबादला कार्रवाई जारी रखे हुए हैं। बीती रात उन्होंने शहर के मुख्य कोतवाली सहित दो प्रमुख थाने गोविंद नगर और सदर बाजार के प्रभारी निरीक्षक सहित आधा दर्जन से अधिक इंस्पेक्टरों के कार्य क्षेत्र में बदलाव किया है। महिला थाने में भी नई प्रभारी निरीक्षक नियुक्त की गई है। कोतवाली प्रभारी, रिफाइनरी थाने के प्रभारी गैर जनपद के लिए कार्य मुक्त कर दिए गए हैं।
एसएसपी गौरव ग्रोवर की देर रात चली तबादला एक्सप्रेस में 8 प्रभारी निरीक्षक और 14 चौकी प्रभारियों का स्थानांतरण किया है। कोतवाली, रिफायनरी और महिला थाना प्रभारी गैर जनपद स्थानांतरण के बाद यहां पर नए थाना प्रभारी नियुक्त किए गए हैं।
पुलिस प्रवक्ता के अनुसार देर रात विजय कुमार प्रभारी निरीक्षक थाना गोविंद नगर से प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली, संजय कुमार पांडे प्रभारी निरीक्षक थाना सदर बाजार से प्रभारी निरीक्षक थाना गोविंद नगर, अजय किशोर प्रभारी निरीक्षक थाना फरह से प्रभारी निरीक्षक थाना सदर बाजार, देवेंद्र यादव पुलिस लाइन से प्रभारी निरीक्षक थाना फरह, राकेश कुमार सिंह प्रभारी न्यायालय सुरक्षा से प्रभारी निरीक्षक थाना मांट, श्रीमती अलका ठाकुर प्रभारी लोक शिकायत प्रकोष्ठ से महिला थाना प्रभारी, उप निरीक्षक प्रशांत त्यागी थाना अध्यक्ष मांट से थाना अध्यक्ष रिफाइनरी, अमर सिंह को पुलिस लाइन से थाना अध्यक्ष महावन बनाया है।
इनके अलावा चौकी प्रभारियों में अमित कुमार चौकी प्रभारी पलसो थाना गोवर्धन से चौकी प्रभारी केशव धाम थाना वृंदावन, राजवीर सिंह चौकी प्रभारी केशव धाम थाना वृंदावन से चौकी प्रभारी पल्सो थाना गोवर्धन, नीरज भाटी चौकी प्रभारी रैपुरा जाट थाना फरह से चौकी प्रभारी केडी मेडिकल कॉलेज थाना छाता, सुंदर लाल कसाना चौकी प्रभारी केडी मेडिकल कॉलेज से चौकी प्रभारी रैपुरा जाट फरह, योगेश कुमार चौकी प्रभारी कस्बा थाना छाता से रिपोर्टिंग चौकी प्रभारी कृष्णा नगर, ललित शर्मा थाना वृंदावन से चौकी प्रभारी रमणरेती थाना वृंदावन, दुष्यंत कौशिक चौकी प्रभारी रमणरेती थाना वृंदावन से चौकी प्रभारी कस्बा थाना छाता, उदयवीर सिंह थाना नौहझील से थाना मगोर्रा, अजय अवाना रिपोर्टिंग चौकी कृष्णा नगर थाना कोतवाली से चौकी प्रभारी बाजना थाना नौहझील, चंद्रशेखर थाना बलदेव से चौकी प्रभारी टोल थाना मांट, प्रबल प्रताप सिंह चौकी प्रभारी टोल थाना मांट से चौकी प्रभारी मानागढ़ी थाना नौहझील, कौशलेंद्र चौकी प्रभारी बाजना थाना नौहझील को थाना नौझील भेजा गया है।