विदेश से आए यात्री की पेंट-शर्ट ही नहीं, अंडरवियर तक खंगाल डाली…

नई दिल्ली । एयर इंटेलिजेंस यूनिट ने यूपी से आए एक यात्री को आईजीआई एयरपोर्ट के टर्मिनल-2 से हिरासत में लिया। तलाशी में कुछ ऐसा मिला कि जिसे देखने के बाद वहां मौजूद अफसर हैरान रह गए। विदेश से आए यात्री की तलाशी के दौरान पेंट-शर्ट ही नहीं, अंडरवियर तक खंगाल डाली।
मीडिया रिपोर्ट में इंटेलिजेंस इनपुट के मुताबिक इस यात्री के पास कुछ नहीं मिला। आखिर में, जब एयरपोर्ट के अफसर हर तरह से हार गए तो उन्होंने इस यात्री के बैग की तलाशी ली। इस बैग के भीतर भी कुछ नहीं मिला। इसी दौरान अचानक एक अफसर का दिमाग दौड़ा और उसने सूटकेट की लाइनिंग को निकाला, उसकी हर लेयर को फाड़ना शुरू किया। इस दौरान अफसर को बैग में एक सीक्रेट लेयर नजर आई। इस सीक्रेट लेयर में कुछ ऐसा छिपा रखा था, जिसने वहां मौजूद तमाम अफसरों की आंखें फटी की फटी रह गईं। उसने बैग में विदेशी करेंसी छिपा रखी थी।
दरअसल यह मामला दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट का है। कस्टम की एयर इंटेलिजेंस यूनिट को सीक्रेट इंटेल मिला था, टर्मिनल-2 से हैदराबाद जा रहा करीब 26 साल का एक यात्री अपने साथ करोड़ों रुपए की विदेशी करेंसी गैरकानूनी तरीके से ले जा रहा है। एआईयू टीम ने टर्मिनल-2 पर अपना जाल बिछाया और इस यात्री की तलाशी लेनी शुरु की। उसे अभी हिरासत में लिया गया है उससे पूछताछ जारी है।