Mathura : कचहरी में दो महिला अधिवक्ताओं में हुआ घमासान , वीडियो वायरल

मथुरा । शुक्रवार सुबह दो महिला अधिवक्ताओं में ऐसा घमासान हुआ कि लोग दांतों तले उंगली दबाने को मजबूर हो गए। आज सुबह दिवानी कचहरी परिसर में सब कुछ सामान्य चल रहा था तभी अचानक दो महिला अधिवक्ता आपस में भिड़ गई। देखते ही देखते आपसी उठा पटक जबरदस्त मारपीट में परिवर्तित हो गई। फिर क्या था,आपस में भिड़ी दोनों महिला अधिवक्ता एक दूसरे को धूल चटाने में जुट गई।

गौर करने वाली बात यह थी कि कोई भी अधिवक्ता दोनों को अलग कराने नहीं आया। सब दूर से खड़े होकर तमाशा देखने और वीडियो बनाने में मशगूल रहे। दो महिला अधिवक्ताओं के बीच हुए संग्राम की कचहरी परिसर में दिन भर चर्चा होती रही। कई लोग तो इस मामले को चटकारे लेकर घमासान को मसालेदार बनाते हुए अपने-अपने तरीके से बातें करते हुए देखे गए।