नई दिल्ली । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता एवं नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार प्रवेश वर्मा ने दावा किया है कि आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पर किसी तरह का हमला नहीं हुआ है बल्कि वह जनता से सवालों के बचने के लिए सभा स्थल से भाग गये थे।
श्री वर्मा ने रविवार सुबह संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि श्री केजरीवाल नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र से चुनाव हार रहे हैं इसलिए उन्होंने हमले की झूठी कहानी रची है। उन्होंने कहा कि 12 साल की विधायकी के बाद भी श्री केजरीवाल आज नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र में जब प्रचार को जाते हैं तो वहाँ जनता सवाल पूछती है और सवालों का जवाब देने की बजाय वह भाग जाते हैं।
उन्होंने कहा कि श्री केजरीवाल का चुनाव प्रचार पंजाब से आई राशि और कार्यकर्ताओं पर चल रहा है। उन्होंने कहा कि वह (श्री केजरीवाल) नहीं चाहते कि श्रीमती आतिशी, श्री मनीष सिसोदिया या श्री सौरभ भारद्वाज चुनाव जीते, इसलिए उन्हें चुनाव प्रचार से हटा कर सिर्फ संवाददादा सम्मेलन और बैठकों में उलझा कर रखते हैं।
इस दौरान दिल्ली भाजपा के मीडिया प्रमुख प्रवीण शंकर कपूर पार्टी प्रवक्ता डॉ. ममता त्यागी मौजूद थे। श्री कपूर ने कहा कि श्री वर्मा नई दिल्ली विधानसभा से चुनाव जीत रहे हैं और दिल्ली में भाजपा की बड़ी जीत का कारक बन रहे हैं।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.