पटना । बिहार विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बड़ी सौगात दी है। उन्होंने 1 अगस्त से राज्य के घरेलू उपभोक्ताओं को 125 यूनिट तक बिजली मुफ्त में दी जाएगी। सीएम नीतीश ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘हम लोग शुरू से ही सस्ती दरों पर सभी को बिजली उपलब्ध करा रहे हैं। अब हमने तय कर दिया है कि 1 अगस्त, 2025 से यानी जुलाई माह के बिल से ही राज्य के सभी घरेलू उपभोक्ताओं को 125 यूनिट तक बिजली का कोई पैसा नहीं देना पड़ेगा। इससे राज्य के कुल 1 करोड़ 67 लाख परिवारों को लाभ होगा।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.
उन्होंने लिखा, ‘हमने यह भी तय किया है कि अगले तीन वर्षों में इन सभी घरेलू उपभोक्ताओं से सहमति लेकर उनके घर की छतों पर अथवा नजदीकी सार्वजनिक स्थल पर सौर ऊर्जा संयंत्र लगाकर लाभ दिया जाएगा। कुटीर ज्योति योजना के तहत जो अत्यंत निर्धन परिवार होंगे, उनके लिए सौर ऊर्जा संयंत्र लगाने के लिए पूरा खर्च राज्य सरकार करेगी। शेष के लिए भी सरकार उचित सहयोग करेगी।’