मथुरा में दुकानों से चुराए 14 मोबाइल फोन सहित पुलिस ने तीन शातिर किये गिरफ्तार
मथुरा। महानगर की जमुनापार थाना पुलिस ने तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है जिनके कब्जे से 14 चुराए हुए मोबाइल फोन बरामद हुए है।
एसपी सिटी मार्तंड प्रकाश सिंह ने बताया कि जमुनापार पुलिस, स्वाट और सर्विलांस टीम ने संयुक्त कार्यवाही करते हुये जमुनापार क्षेत्र से 26/27 और 30/31 अगस्त की रात्रि में हुयी नकबजनी की घटना में वांछित तीन शातिर चोर तनुज उर्फ तनुआ पुत्र नन्द कुमार निवासी शाहपुर ठठोई थाना इगलास जिला अलीगढ, अंकित शर्मा पुत्र संजय शर्मा निवासी बारह सैनी मौहल्ला सासनी थाना सासनी जिला हाथरस, शुभम पुत्र स्व. सीताराम निवासी शाहपुर ठठोई थाना इगलास जिला अलीगढ को ढहरूआ फाटक से सिद्धार्थ नगर जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार किया है। ये शातिर चोर दुकान की छत से पटिया काटकर चोरी की घटना को अंजाम देते थे।
पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी के 14 मोबाइल, एक पैन ड्राइव, डीवीआर व 2 पैकेट बादाम, 2 पैकेट काजू, एक पैकट बीडी, एक पैकेट सिगरेट व बेल्चा बरामद किया है। गिरफ्तार करने वाली टीम में प्र.नि जमुनापार सूरज प्रकाश शर्मा, स्वाट टीम प्रभारी अभय कुमार शर्मा, सर्विलांश टीम प्रभारी विकाश शर्मा, उ.नि. मोहित कुमार, उ.नि. सत्यवीर सिंह थाना जमुनापार मौजूद रहे।