कान्हा की नगरी मथुरा में पुलिस ने फर्जी आईपीएस आई जी क्राइम लखनऊ को मारी गोली
मथुरा। फर्जी आईपीएस बनकर थाना प्रभारियों को कॉल करके वांछित अपराधियों तथा परिजनों के नाम पता लेकर मुकदमे से नाम निकालने का भरोसा देकर जनता से चौथ वसूली करने वाला फर्जी आईपीएस शातिर हिस्ट्रीशीटर बदमाश को मगोर्रा पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने मुठभेड में गोली मारकर गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कब्जे से बड़ी संख्या में फर्जी विजिटिंग कार्ड, मोटरसाइकिल और अवैध असलाह बरामद किए है।
एसएसपी शैलेश पांडे ने बताया कि थाना फरह क्षेत्र में चौथ वसूली और धोखाधड़ी की घटना में वांछित भरतपुर उद्योग नगर अजान निवासी शातिर हिस्ट्रीशीटर बदमाश राधेश्याम उर्फ सुभाष कुंतल पुत्र पूरन सिंह को मगोर्रा पुलिस एसओजी टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार बदमाश शातिर अपराधी है। ये बदमाश फर्जी आईपीएस बनकर अपने आप को आईजी क्राइम लखनऊ बता कर थाना प्रभारी को फोन कॉल कर अपराधियों के नाम निकालने और उनके परिजनों के नाम पते प्राप्त कर नाम निकालने का आश्वासन देकर जनता से धन वसूली का कार्य करता था।
पुलिस ने इसकी कब्जे से 21 फर्जी आईपीएस और एक आईएएस विजिटिंग कार्ड के अलावा एक मोटर साइकिल और अवैध असलाह, मोबाईल फोन बरामद किया है।फर्जी आईपीएस भरतपुर के उद्योग नगर थाना का हिस्ट्रीशीटर है जिस पर 13 मुकदमे पंजीकृत है। जनपद मथुरा मे 6 मुकदमे है। जिसमें थाना हाईवे क्षेत्र वर्ष 2014 में ट्रिपल मर्डर में 4 वर्ष मथुरा जेल में निरुद्ध रहा था। थाना हाईवे से इस शातिर बदमाश पर गैंगस्टर एक्ट की कार्यवहीं भी हो चुकी है।