सुरीर। किन्नरों के नेग से हिस्सा मांगने को लेकर क़स्बा में एक किन्नर को मारपीट कर घायल करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने एक किसान यूनियन के कथित जिलाध्यक्ष समेत पांच लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। सुरीर में रह रहे मुस्कान किन्नर का आरोप है कि चंद्रपाल उर्फ चंदू उससे नेग में से हिस्सा (चौथ) मांगता है। मना करने पर सखी बाई किन्नर की तरह हत्या कराने की धमकी देता है।
प्रार्थना पत्र में आरोप है कि तमन्ना किन्नर के साथ रहने वाले चन्द्रपाल उर्फ चंदू निवासी गांव ऊंदी थाना छाता, श्याम निवासी खेरिया मौहल्ला शेरगढ, हरिओम निवासी राल थाना जैत, प्रशान्त निवासी नवदिया थाना भोजीपुरा जनपद बरेली हाल निवासी शेरगढ़ और रोहताश निवासी गांव अस्तौली थाना शेरगढ बुधवार सुबह सुरीर में उनके घर पर आ गए और मारपीट करते हुए धमकी दी कि अगर उनकी नेग में से हिस्सा देने बात न मानी तो उसे जान से मार देंगे। मारपीट में मुस्कान किन्नर के चोटें आई हैं।
इंस्पेक्टर नरेंद्र यादव का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.