अस्थि विसर्जन के लिये जाते किसान यूनियन के नेताओं की फरह टोल पर झडप

जमकर बरपा हंगामा, टोल पर कब्जे के साथ धरने पर बैठे किसान नेता

अनुज सिंघल
फरह। रविवार दोपहर 1 बजे महुअन टोल प्लाजा पर भारतीय किसान यूनियन के नेताओं ने टोल चुकाने को लेकर हुई झडप के बाद जमकर हंगामा कर कब्जा कर लिया। कुछ देर तक सभी टोल बूथों पर किसान नेताओं का कब्जा बना रहा। प्रशासन को सूचना मिलने ही टोल पर तुरन्त थाना फरह, रिफाइनरी एवं थाना हाईवे तीनों थानों का पुलिस बल मौके पर पहुंच गया।

लखीमपुरखीरी में किसानो को मंत्री के बेटे द्वारा गाडी से कुचले जाने पर हुई मौत के बाद जहाँ उनकी अस्थि कलश लेकर किसान नेता यमुना जी मे गोकुल बैराज पर विसर्जन के लिये आ रहे थे। आगरा के भाकियू जिला अध्यक्ष अपने काफिले के साथ मथुरा गोकुल पर बैराज आ रहे थे रास्ते में महुअन टोल प्लाजा पर उनसे टोल बसूलने को लेकर कर्मचारियों से उनकी झडप हो गयी। जिसके बाद अन्य भाकियू के नेता भी बड़ी संख्या में टोल पर पहुंच गए जहाँ उन्होंने टोल कर्मियों के खिलाफ आंदोलन करते हुए हाइवे जाम कर अपना प्रदर्शन शुरू करते हुए अनिश्चित कालीन धरना शुरू कर दिया। मौके पर पहुंचे तीन थानों के पुलिस बल ने समझा बुझा कर उनको टोल से हटाकर टोल प्लाजा को मुक्त कराया और अस्थि विसर्जन के लिये गोकुल बैराज तक पुलिस के साथ चलने की तैनाती की गयी। करीब 1 घंटे के बाद टोल सुचारु रुप से शुरु हो पाया।