मथुरा। जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा शनिवार को मांट विधानसभा क्षेत्र के नौझील ब्लाक के अंतर्गत बरोट गांव में व मांट ब्लॉक के कराहरी गांव में बैठक आयोजित की गई। बैठक में अध्यक्ष चौधरी भगवान सिंह वर्मा ने कहा कांग्रेस की यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी द्वारा प्रदेश के हर कोने में पहुंचने वाली प्रतिज्ञा यात्रा प्रारंभ की गई हैं। प्रतिज्ञा यात्रा के द्वारा कांग्रेस योगी सरकार की नाकामियों अराजकता तानाशाही का खुलासा किया जा रहा है ।
बैठक में चौ. भगवान सिंह वर्मा ने कहा कि कांग्रेस ने घोषणा की है कि महिलाओं को 40% आरक्षण इंटर पास लड़कियों को स्मार्ट फोन व स्नातक पास लड़कियों को इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी किसानों का पूरा कर्जा माफ और ₹2500 गेहूं धान व ₹400 गन्ना मूल्य का भुगतान अगर कांग्रेस सत्ता में आती है करेगी महिलाओं के उत्थान के लिए कांग्रेस ने कमर कस ली है लड़की हूं लड़ सकती हूं का नारा देश को प्रथम महिला प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी के रूप में कांग्रेस ने ही दिया।
जिला महामंत्री विनोद आर्या ने प्रदेश की बिगड़ती हुई कानून व्यवस्था पर प्रश्न करते हुए कहा कि पुलिस का जो दमन पूर्ण कृत्य है वह सहन नहीं किया जा सकता। जिला महामंत्री अंजुमन अली ने अपने उद्बोधन में कहा सरकार के इशारे पर उत्पीड़न और अत्याचार कर रही है यह कतई सहन नहीं किया जा सकता है। ब्लॉक नौझील के अध्यक्ष चौधरी ज्ञान सिंह ने कांग्रेस की प्रतिज्ञा यात्रा की अपने जिले में आगमन पर ज्यादा से ज्यादा संख्या में स्वागत की अपील की। मांट ब्लॉक के अध्यक्ष सतीश शर्मा ने कहा कि सरकार की नाकामी या सबके सामने उजागर हो गई है सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है।
सभा में जिला महासचिव विनोद कुमार विनोद चतुर्वेदी यतेंद्रपाल सिंह ओम प्रकाश शर्मा गंगा शरण दीक्षित गोपाल कटारा चेतन लवानिया योगेश गौतम धर्मवीर बघेल हरि शंकर निवेश मुकेश कुमार जय वीर सिंह विनोद कुमार राजू शर्मा पप्पू लवानिया होडल सिंह शकील पहलवान अचल शर्म राजकुमार सोलंकी जसवंत सिंह सोनू सुरेश सेठ छोटे पवन शर्मा बृजेश शर्मा ब्लाक महासचिव सुरेश चौधरी गोपी दादा बालकिशन शर्मा इस्लाम खान ग्यासी राम विनोद कुमार उदयवीर सिंह आदि मौजूद रहे।