योगी सरकार के मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंंह पर ब्लेड से हमले की कोशिश, बाल-बाल बचे

प्रयागराज । योगी आदित्यनाथ सरकार के मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह पर ब्लेड से हमले का प्रयास किया गया है। नामांकन के लिए जाते समय उनपर यह हमला हुआ। हमलावर को दबोच लिया गया है।

सिद्धार्थ नाथ सिंह प्रयागराज में आज नामांकन के लिए निकले थे। वह इसके लिए मुंडेरा स्थित कार्यालय से निकले और धूमनगंज इलाके में भीड़ से निकलकर एक शख्स उनके बेहद करीब आ गया और उसने ब्लेड से वार करने की कोशिश की। हालांकि, कार्यकर्ताओं ने उसकी पिटाई कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस हमलावर से पूछताछ कर रही है।