मथुरा। छाता विधानसभा क्षेत्र के तरौली में मतदाता संवाद कार्यक्रम को संबोधित करने पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ब्रज की धरती को प्रणाम करने के साथ संबोधन किया। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार डबल इंजन की सरकार है। ब्रज के समग्र विकास का कार्य हो रहा है। बिना भेदभाव के कार्य किये जा रहे हें। बेटियों की सुरक्षा के लिए सरकार कार्य कर रही है।
सीएम ने समाजवादी पार्टी को निशाने पर रखा। बिना अखिलेश यादव का नाम लिए उन्होंने कहा कि इत्र वाले मित्र ने गरीबों का पैसा हड़प लिया। ये पैसा आरसीसी की मोटी दीवारों में दबा दिया। इत्र वाले मित्र के साथ ही इन्होंने यूरोप की यात्रा की थी। नाम समाजवादी, काम दंगावादी परिवारवादी। चोर की दाढ़ी में तिनका। तीसरी लहर समाप्ति की ओर है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सपा मुखिया वैक्सीन के खिलाफ प्रचार कर रहे थे, जीवन से खिलवाड़ कर रहे थे। वैक्सीन लेने वाला हर वोट कमल के निशान पर जाए। जब वो सत्ता में थे कोसी में दंगा करवाते थे। सपा सरकार में सबसे पहले दंगा कोसी में हुआ। न्याय मांगने पर झूठे मुकदमे में फंसाया गया। सपा की सदा से नीति रही दंगों की। रामभक्तों की निर्मम हत्या भी इनकी नियत है। खून से इनकी सनी टोपी लाल है। कोरोना में भी नकारात्मक रवैया था। मैंने सीएम के रूप में जिम्मेदारी मानी। मुझे सीएम जनता के आशीर्वाद से पार्टी ने बनाया तो उसके संकट में चुप कैसे बैठ जाऊं। अगर 25 करोड़ लोगों को सुरक्षा नहीं दे सकते तो बेकार हैं। हमने इसे अपना धर्म समझा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आशीर्वाद था।
सीएम ने कहा कि प्रधान रामवीर के हत्यारे मेवात से आए थे। मेवाती फिर से आकर मथुरा में उपद्रव कर रहे हैं। दस मार्च के बाद इनका उपचार हो जाएगा। रामवीर सिंह को श्रद्धांजलि देते हुए जनता को आश्वासन दिया कि सख्त सजा दी जाएगी।