चार दिवसीय दौरे पर कल आ जाएगी सांसद हेमामालिनी मथुरा

मथुरा। जनपद की सांसद हेमा मालिनी कल 5 जुलाई को अपने चार दिवसीय दौरे पर मथुरा रही है । वह 8 जुलाई तक विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगी।
सांसद प्रतिनधि जनार्दन शर्मा के अनुसार हेमामालनी कल 5 जुलाई मंगलवार को ओमेक्स कॉलोनी वृंदावन में जिला वानिकी विभाग द्वारा आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में शामिल होंगी। सांय 5 ओरेमेंट पब्लिक स्कूल खामिनी तथा 6 बजे वार्ड नंबर 34 के संजय नगर तिराहा जैन चौरासी में बूथ सशक्तिकरण अभियान में भाग लेंगी।
अगले दिन 6 जुलाई को दोपहर12 बजे कलेक्ट्रेट सभा कक्ष मथुरा में दिशा (DDCMC) मीटिंग की अध्यक्षता करेंगी। 7 जुलाई को 12:00 बजे -जिला पंचायत मथुरा द्वारा स्वीकृत लगभग रुपए 36 करोड़ लागत के विकास कार्यों का अध्यक्ष जिला पंचायत किशन चौधरी के साथ शिलान्यास/ लोकार्पण कार्यक्रम में शिरकत करेंगी। 8 जुलाई को पूर्वान्ह 11 ओएनजीसी द्वारा सीएसआर मद के अंतर्गत आरसीए गर्ल्स महाविद्यालय के सभागार में आयोजित पीएम WANI कार्यक्रम के फ्री वाईफाई योजना शुभारंभ में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगी।