महाराष्ट्र विधानसभा में शिंदे की शानदार जीत, BJP के राहुल नार्वेकर बने स्पीकर

मुंबई। महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे गुट ने उद्धव ठाकरे के खिलाफ विधानसभा की पहली लड़ाई अपने नाम कर ली है। भारतीय जनता पार्टी का राहुल नार्वेकर स्पीकर का चुनाव जीत गए है । उन्होंने 164 वोट पाकर शानदार जीत हासिल की है। उनके विरोध में सिर्फ 107 मत पड़े। चुनाव के दौरान समाजवादी पार्टी के दोनों विधायकों ने वोटिंग में हिस्सा नहीं लिया।
भारतीय जनता पार्टी और एकनाथ शिंदे गुट के दावों के अनुरूप बीजेपी उम्मीदवार राहुल नार्वेकर को 164 वोट मिले हैं। भगवा खेमा पहले से ही 165 से 170 विधायकों के समर्थन का दावा कर रहा था। इनमें बीजेपी के 106, शिंदे कैंप के 50 और अन्य का समर्थन हासिल था। स्पीकर चुनाव में जीत के लिए सिर्फ 144 विधायकों के समर्थन की जरूरत थी।