डीएम से मुझे बहुत कुछ सीखने को मिला: डॉ नितिन
मथुरा। निवर्तमान जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र के स्थानान्तरण पर सभी प्रशासनिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा शनिवार को उन्हें कलेक्ट्रेट सभागार में विदाई दी गयी। जिलाधिकारी ने मथुरा में तीन वर्ष 10 दिन के प्रशासनिक कार्यकाल को चलाने के लिए सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि कोविड-19 जैसी बीमारी एवं लाॅकडाउन का समय तथा लाॅकडाउन के बाद का समय तथा अन्य कार्यों में मुख्य विकास अधिकारी डाॅ नितिन गौड़ अपर जिलाधिकारी प्रशासन सतीश कुमार त्रिपाठी अपर जिलाधिकारी बृजेश कुमार आदि ने अपना पूर्ण सहयोग दिया। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारियों द्वारा टीम भावना से कार्य किया गया जिसके परिणाम स्वरूप सभी कार्य कुशलता से संपन्न हुए।
कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी डाॅ नितिन गौड़ ने कहा कि उनके प्रशिक्षण काल से लेकर मुख्य विकास अधिकारी के कार्यकाल तक मुझे उनसे बहुत कुछ सीखने को मिला। उनकी कार्य दक्षता की एवं मार्गदर्शक के लिए कोटि-कोटि धन्यवाद देता हॅू।
विदाई समारोह में अपर जिलाधिकारी प्रशासन अपर जिलाधिकारी वित्त नगर मजिस्ट्रेट जवाहर लाल श्रीवास्तव एसडीएम सदर क्रांति शेखर एवं राजस्व कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ के अध्यक्ष रामवीर शर्मा सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारियों ने अपने-अपने विचार व्यक्त किये।