मथुरा। देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का वृंदावन में स्वागत करने के लिए प्रदेश के राज्यपाल आनंदीबेन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने निर्धारित समय पर मथुरा आ गए हैं।
हेलीपैड पर मुख्यमंत्री योगी ने राज्यपाल को स्थानीय जनप्रतिनिधियों का एक एक का नाम लेकर परिचय कराया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने राज्यपाल को बताया कि मथुरा में सांसद विधायक जिला पंचायत अध्यक्ष मेयर सभी हमारी पार्टी के हैं।
हेलीपैड पर कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी विधायक श्रीकांत शर्मा विधायक राजेश चौधरी विधायक मेध श्याम सिंह विधायक पूरन प्रकाश के अलावा राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त व्यापारी नेता रविकांत गर्ग भाजपा जिला अध्यक्ष मधु शर्मा विनोद अग्रवाल जिला पंचायत अध्यक्ष चौधरी किशन सिंह मेयर डॉ मुकेश आर्य बंधु आदि ने राज्यपाल को पटका बनाया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने स्थानीय अधिकारियों से राष्ट्रपति के आगमन को लेकर की गई व्यवस्थाओं एवं कार्यक्रम की रूपरेखा को समझा।
उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष शैलजा कांत मिश्रा अपर पुलिस महानिदेशक आगरा जोन राजीव कृष्ण जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल एसएसपी डॉ गौरव ग्रोवर मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष नगेंद्र प्रताप मथुरा वृंदावन नगर निगम के नगर आयुक्त अनुनय झा आदि अधिकारियों से मुख्यमंत्री ने बातचीत की।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.