मथुरा, (राजपथ मथुरा ब्यूरो)। नगर निगम मथुरा-वृन्दावन के सिटी जोन में आने वाले पार्षदगणों के साथ महापौर डा. मुकेश आर्यबन्धु एवं नगर आयुक्त अनुनय झा ने भूतेश्वर स्थित जलकल सभागार में हुई बैठक में पार्षदों के द्वारा अधिकारियों द्वारा बरती गयी लापरवाह कार्यशैली की शिकायत की गयी तो नगर आयुक्त का पारा हाई हो गया। उन्होंने पार्षदगणों की समस्याओं को सुनकर अधिकारियों को तत्काल समस्या के निस्तारण का आदेश दिया साथ ही जिन अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर पार्षदों द्वारा प्रश्न चिन्ह लगाये गये थे उनसे स्पष्टीकरण तलब करते हुए जमकर लताड लगाई। बैठक में उपस्थित अधिकांश पार्षदगणों द्वारा निर्माण विभाग के कार्य को लेकर असन्तोष जाहिर किया गया था। पार्षदगणों का कहना था कि कार्य स्वीकृत होने के उपरान्त निविदा भी स्वीकृत हो गयी है परन्तु विभाग द्वारा कार्यादेश जारी नहीं किया गया है। इसके अतिरिक्त कई कार्य ऐसे है, जिनको आज तक पूरा नहीं कराया गया है। उक्त शिकायत के स बन्ध में नगर आयुक्त द्वारा नाराजगी व्यक्त की गयी तथा मु य अभियंता द्वारा की जा रही पर्यवेक्षणीय लापरवाही के दृष्टिगत उनसे स्पष्टीकरण मांगा। इसके अलावा क्षेत्रीय अवर अभियंता को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। साथ ही जिन ठेकेदारों द्वारा कार्य अधूरे छोड दिये गये है, उनकी फर्म को काली सूची में डाले जाने की कार्यवाही के आदेश दिये है। बैठक में पोखर की सफाई एवं कई स्थानों से अतिक्रमण हटाये जाने के साथ ही पेयजल, प्रकाश एवं सफाई हाईमास्ट लाइट लगाये जाने से स बन्धित समस्याओं को लेकर भी महापौर एवं नगर आयुक्त को अवगत कराया गया, जिसका संज्ञान लेकर नगर आयुक्त द्वारा उपस्थित अधिकारियों को समस्याओं का निस्तारण जल्द से जल्द पूर्ण करने को कहा गया है।

नगर आयुक्त द्वारा बताया गया कि जल्द ही नगर निगम के सभी 70 वार्डों में एक-एक सोलर मिनीमास्ट लाइट लगायी जायेगी तथा वह पार्षदगणों की शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा 4 जुलाई को करेंगे। यदि उक्त बैठक में शिकायत का निस्तारण नहीं किया जाता है तो स बन्धित अधिकारी का उत्तरदायित्व निर्धारित करते हुये विभागीय दण्डात्मक कार्यवाही की जायेगी।
बैठक में वार्ड सं.1 के पार्षद प्रतिनिधि प्यारेलाल, वार्ड सं. 4 पार्षद प्रतिनिधि युद्धपाल, वार्ड सं. 5 पार्षद प्रेमचन्द, वार्ड सं. 13 पार्षद प्रतिनिधि विकास, वार्ड सं. 14 पार्षद कुलदीप, वार्ड सं. 15 पार्षद अंशुल यादव, वार्ड सं. 18 पार्षद प्रतिनिधि अब्दुल मलिक, वार्ड सं. 19 पार्षद आकाश महावर, वार्ड सं. 23 पार्षद पुनीत वघेल, वार्ड सं. 25 पार्षद श्रीमती सोनू गौड, वार्ड सं. 30 पार्षद प्रतिनिधि राजेन्द पटेल, वार्ड सं. 38 पार्षद प्रतिनिधि जाकिर, वार्ड सं. 47 पार्षद राजेश सिंह, वार्ड सं. 48 पार्षद प्रतिनिधि रामकृष्ण, वार्ड सं. 57 पार्षद रामदास, वार्ड सं. 58 पार्षद हेमन्त अग्रवाल, वार्ड सं. 60 पार्षद रवि यादव, वार्ड सं. 68 रितेश पाठक, रमेश चन्द्र आर्य मनोनीत पार्षद, चन्द्रप्रकाश पाराशर मनोनीत पार्षद एवं नगर निगम के सभी विभागों के विभागाध्यक्ष उपस्थित रहे।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.