स्वतंत्र देव सिंह ने राजेश चौधरी को बनाया यूपी में मीडिया पैनलिस्ट टीम का सदस्य

लखनऊ। यूपी में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने मीडिया और न्यूज़ चैनलों से बातचीत करने के लिए एक प्रदेश प्रवक्ता सहित एक दर्जन मीडिया पैनल लिस्ट की सूची जारी की है जिसमें मथुरा के युवा और संघर्षशील जुझारू नेता राजेश चौधरी भी शामिल है।

प्रदेश अध्यक्ष द्वारा गठित टीम के सदस्य विभिन्न न्यूज़ चैनलों से डिबेट के दौरान संगठन का पक्ष रखेंगे। मेरठ के अवनीश त्यागी प्रदेश प्रवक्ता के पद पर नियुक्त किए गए हैं वही मथुरा के राजेश चौधरी को मीडिया पैनल लिस्ट में शामिल किया गया है। इनके अलावा 11 अन्य पार्टी नेताओं को भी इस सूची में जगह दी गई है।

प्रदेश अध्यक्ष द्वारा राजेश चौधरी को दी गई इस बड़ी जिम्मेदारी से मथुरा जनपद के पार्टी कार्यकर्ता में खुशी की लहर दौड़ गई है।