मथुरा। संचारी रोग के दृष्टिगत नगर निगम मथुरा-वृन्दावन द्वारा नगर निगम क्षेत्रान्तर्गत विशेष अभियान चलाकर प्रतिदिन एन्टी लार्वा, चूना छिडकाव एवं फोगिंग कार्य कराया जा रहा है।
नगर आयुक्त अनुनय झा के निर्देशन में नगर निगम क्षेत्रान्तर्गत संचारी रोगों की रोकथाम के दृष्टिगत वार्डवार सफाई अभियान एवं एन्टी लार्वा का छिडकाव कराया जा रहा है जिसके अन्तर्गत नगर निगम द्वारा वार्ड 08 तारसी, वार्ड 39 गणेशरा गांव, वार्ड 37 मुकुंदपुर गांव वार्ड 09 पाली खेड़ा वार्ड 40 सराय आजमाबाद, वार्ड 31 महाविद्या कॉलोनी, वार्ड 03 अजय नगर कॉलोनी, वार्ड 37 अवधपुरी कॉलोनी, वार्ड 53 बालाजीपुरम, वार्ड 07 औरंगाबाद, वार्ड 05 पक्कीबाखर लोहबन, वार्ड 36 सिविल लाइन, वार्ड 26 औरंगाबाद दित्तीय, वार्ड 16 हाईवे सिटी, वार्ड 51 पन्ना पाखर, वार्ड 36 दामोदर पुरा, वार्ड 45 प्रोफेसर कॉलोनी, वार्ड 22 अजय नगर, मस्जिद बाली गली, हंशराज कॉलोनी, नितिन विहार में सफाई, चूना तथा एन्टीलार्वा का छिडकाव कराया गया।
मंगलवार को क्षेत्र फरह गाँव कोह पिपरोट, वार्ड 01 तैयापुर, वार्ड 30 बनखंडी, वार्ड 42 राधिका विहार, वार्ड 43 बिरला मंदिर, वार्ड 47 डैम्पियर नगर, वार्ड 50 गोविन्द नगर एवं मुख्य मार्ग/मुख्य स्थलों पर फोगिंग करायी गयी।