मथुरा। कानपुर जनपद के गांव विकरू में हुए विकास दुबे कांड के दौरान शहीद हुए पुलिस कर्मी जितेन्द्र पाल के नाम से हाईवे थाना की मंडी समिति में बनी पुलिस चौकी शहीद जितेन्द्रपाल मंडी पुलिस चौकी का शुक्रवार को शहीद के माता-पिता के हाथों से फीता कटवाकर उद्घाटन करवाया गया।
इस दौरान एसएसपी डॉ.गौरव ग्रोवर ने वहां पर वृक्षारोपण भी किया। विगत वर्ष मथुरा के ग्राम बरारी में रहने वाले जितेन्द्रपाल गांव विकरू(कानपुर) में दबिश के दौरान बदमाशों की गोली से शहीद हुए थे। एसएसपी ने कहा कि इस चौकी का नाम शहीद को सम्मान देने के लिए रखा गया है। इस चौकी के नाम से पुलिस कर्मियों को प्रेरणा मिलती रहेगी।