मथुरा। नगर के कोतवाली क्षेत्र में अश्लील वीडियों बनाकर ब्लैकमेल कर पैसो की माँग करने वालें शातिर युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
बताया जाता है कि नगर कोतवाली क्षेत्र में अश्लील वीडियों बनाकर पैसों की मांग करने वाले शातिर युवक राजू ठाकुर पुत्र रामेश्वर सिह निवासी देवीपुरा थाना हाईवे को साइबर सैल की मदद से कोतवाली पुलिस ने शानिवार को नये बस स्टैण्ड से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इसके कब्जे से मोबाइल फोन और बाइक बरामद की है। कोतवाली प्रभारी विजय कुमार के मुताबिक उक्त युवक पीड़ित को काफी परेशान कर रहा था। सूत्रों का कहना है कि इस युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर सोशल मीडिया के माध्यम से एक व्यक्ति की अश्लील वीडियो बना ली थी जिस को दिखाकर यह लोग उससे धन ऐठना चाह रहे थे।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.