23-24 जुलाई को वृन्दावन में होगी अंतर्राष्ट्रीय वैश्य फैडरेशन की कार्यसमिति की बैठक

देश विदेश के डेलीगेट करेगें प्रतिभाग
मथुरा। मथुरा वृन्दावन में अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन की प्रस्तावित दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यसमिति 23-24 जुलाई को होने जा रही है। इस संदर्भ में एक आवश्यक बैठक वृन्दावन के कृष्ण जन्माष्टमी आश्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक अग्रवाल के नेतृत्व में हुई। बैठक में बिन्दु बार चर्चा करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अग्रवाल ने कहा कि वृन्दावन में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय कार्यसमिति एतिहासिक होगी हमारा संगठन भारत के अलावा अन्य 14 देशों में भी कार्य शील है वहां से भी डेलीगेट कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचेंगे। कार्यक्रम में आये मुख्य अतिथि अशोक अग्रवाल का स्वागत संगठन के प्रदेश महामंत्री एवं भाजपा नेता रविकांत गोयल ने किया ।
सभी पधारे अतिथियों का पटुका एवं बुक्के से स्वागत आई वी एफ के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष धर्मवीर अग्रवाल एवं जिला उपाध्यक्ष विनोद अग्रवाल कराहरी वालों ने किया। बैठक में राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष व व्यापारी कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष रविकांत गर्ग भाजपा के प्रदेश सह कोषाध्यक्ष एंव बरेली से विधायक संजीव अग्रवाल, उ०प्र० महिला आयोग की सदस्य व वर्किंग प्रैसीडैन्ट श्रीमती मिथलेश अग्रवाल ने भी अपने सुझाव रखे।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सुभाष गुप्ता कोषाध्यक्ष दिनेश चंद्र गुप्ता जनरल सेक्रेट्री गिरीश मित्तल दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष नरेश गोयल रविन्द्र गोयल विक्रांत प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष जगमोहन अग्रवाल नानक चंद गोयल युवा विंग के प्रदेश अध्यक्ष वैभव अग्रवाल सचिन गोयल दिनेश अग्रवाल कुनाल गोयल महिला जिला अध्यक्ष मीरा मित्तल जिला महामंत्री श्रीमती नविता अग्रवाल महानगर अध्यक्ष श्रीमती माधुरी अग्रवाल आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में धन्यवाद ज्ञापन व संचालन प्रदेश महामंत्री रविकांत गोयल ने किया।