भाग्यश्री ने दिखाई अपने पसंदीदा नाश्ते की झलक, बोलीं- यात्रा के दौरान भी खाना करती हूं पसंद

मुंबई । अभिनेत्री भाग्यश्री सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। वह समय-समय पर फैंस के साथ दिलचस्प चीजें साझा करती रहती हैं। हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपने पसंदीदा नाश्ते की एक झलक साझा की है। इसके साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि यात्रा के दौरान भी वह इस नाश्ते को खाना पसंद करती हैं। भाग्यश्री ने रविवार (12 जनवरी) को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें एक प्लेट में डोसा, चटनी और सांबर रखा था। इसके साथ उन्होंने लिखा, “मेरा पसंदीदा नाश्ता… यात्रा के दौरान भी।” इसके बाद उन्होंने एक और तस्वीर शेयर की, जिसमें वह पूलसाइड पर लाल रंग के कफ्तान ड्रेस में पोज देते हुए दिखाई दे रही थीं। इस पोस्ट को उन्होंने कैप्शन दिया, “प्रकृति के रंग।”

अभिनेत्री इस समय झारसुगुड़ा, ओडिशा में हैं। हालांकि, उन्होंने इस यात्रा के कारण का खुलासा नहीं किया। वर्क फ्रंट की बात करें तो भाग्यश्री को आखिरी बार फिल्म ‘सजनी शिंदे का वायरल वीडियो’ में देखा गया था। इस फिल्म का निर्देशन मिखिल मुसाले ने किया था। फिल्म में निमरत कौर, राधिका मदान और सुबोध भावे भी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आए थे। फिल्म में वह ग्रे शेड किरदार में नजर आई थीं।