• About Us
  • Contact Us
  • Epaper
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
Rajpath Mathura
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • राष्ट्रीय
  • अन्तराष्ट्रीय
  • राज्य
  • मथुरा
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • लेख/सम सामयिकी
  • राशिफल
  • English News
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • राष्ट्रीय
  • अन्तराष्ट्रीय
  • राज्य
  • मथुरा
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • लेख/सम सामयिकी
  • राशिफल
  • English News
No Result
View All Result
Rajpath Mathura
No Result
View All Result
Home मथुरा

मथुरा के प्रभारी मंत्री बोले : देश में नहीं है कोई महंगाई

Rajpath Mathura by Rajpath Mathura
in मथुरा
0
0
SHARES
158
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में नगर निगम के मुख्य अभियंता को बैठक में प्रतिभाग न करने पर कारण बताओ नोटिस

मथुरा। जनपद के प्रभारी केबिनेट मंत्री सतीश महाना का कहना है कि मोदी ने कहा था एक नाम विस्वास का और विकास का इसी को चरितार्थ किया है प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने। पिछली सरकारों पर निशाना साधते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि सपा सरकार में केवल शिलान्याश होते थे उद्घाटन कभी नही किए। प्रभारी मंत्री का कहना है कि मथुरा की जनता जिस विकास की उम्मींद कर रही थी सरकार ने उनकी अपेक्षा के अनुरूप इस धार्मिक नगरी का विकास कराया है और आगे भी कोई कसर नही छोडेगी।
कलेक्ट्रेट सभागार में आज मथुरा के विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में भाग लेने आये प्रभारी मंत्री सतीश महाना ने बैठक में अधिकारियों के विकास कार्यों में हो रही देरी पर खूब पेच कसे। उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि पिछली सरकार केवल शिलान्यास करती थी और उद्घाटन कभी नही किया। मंत्री ने बोला कि ये मैं नही बल्कि अखिलेश यादव के पिता मुलायम सिंह पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश से कहा करते थे। उन्होंने कहा कि मेरे लिए ये सौभाग्य की बात है कि भगवान श्री कृष्ण की भूमि के विकास करने का मुझे प्रभारी मंत्री होने के कारण अवसर मिला है। यहां के कार्यकर्ता विघायकों के साथ मिलकर आम आदमी की जरूरत को ध्यान में रखकर विकास की योजनाएं बनाई गई है। चाहे वह बिजली व्यवस्था हो या साफ-सफाई पानी, स्वास्थ्य की हो विभिन्न योजनाओं के माध्यम से उन सभी विकास कार्यों को पूरा किया ज रहा है जिसकी उम्मींद मथुरा की जनता कर रही थी। हमारी सरकार के अपनी योजनाओं के 80-90 प्रतिशत विकास कार्य पूरे कर लिए शेष कार्यों को दो-तीन माह में जल्द ही पूरा कर समाप्त कर दिया जायेगा। मंहगाई के सवाल पर उन्होंने बताया कि कहां है मंहगाई, देश में 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन और महिलाओं को फ्री गैस देने के अलावा किसान को 24 घण्टे बिजली दी जा रही है। किसानों के आंदोलन के सवाल पर मंत्री बोले कि किसान की बात सुनने के लिए सरकार हर समय तैयार है किन्तु किसी राजनैतिक पार्टी के नेताओं को अराजकता करने की छूट नही।

श्री महाना ने लोक निर्माण विभाग द्वारा कराये जा रहे विकास कार्यों के संबंध में जानकारी ली। जिस पर अधिशासी अभियंता सनसवीर सिंह ने बताया कि 50 लाख से ऊपर वाली 18 परियोजनाओं पर कार्य प्रगति पर है। मंत्री ने प्रभारी जिलाधिकारी/मुख्य विकास अधिकारी डाॅ. नितिन गौड़ को निर्देश दिये कि सभी विकास कार्यों के लिए अधिकारियों की जिम्मेदारी तय करें कि सभी कार्य समय से पूर्ण हों।

मंत्री ने सीडीओ को निर्देश दिये कि बड़ी-बड़ी परियोजनाओं की सूची बनाकर प्रस्तुत करें, जिससे मुख्यमंत्री द्वारा उनका उद्घाटन/लोकार्पण करवाया जा सके और छोटी-छोटी परियोजनाओं का उद्घाटन/लोकार्पण संबंधित क्षेत्र के विधायकों द्वारा करा लिये जायें। मंत्री द्वारा मथुरा वृन्दावन विकास प्राधिकरण के कार्यों की समीक्षा करते हुए उपाध्यक्ष को निर्देश दिये कि जो 24 परियोजनाऐं मथुरा-वृन्दावन में चल रही हैं, उन्हें शीघ्रता के साथ पूर्ण करायें।
श्री महाना ने नगर निगम द्वारा कराये जा रहे है विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि सभी कार्यों को पूर्ण करा लिये जायें और जिन कार्योें में बजट की आवश्यकता हो, तो उसकी सूची बनाकर शासन से बजट प्राप्त कर लिया जाये। उन्होंने नगर निगम के मुख्य अभियंता द्वारा बैठक में प्रतिभाग न करने पर नाराजगी प्रकट करते हुए कारण बताओ नोटिस दिये जाने के निर्देश दिये।

मंत्री ने पुलिस विभाग की समीक्षा की जिस पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डाॅ. गौरव ग्रोवर ने बताया कि शासन द्वारा जैत चौकी को नया थाना के रूप में स्वीकृति प्राप्त हो गयी है और राजस्व विभाग द्वारा 05 नयी चैकियों हेतु जमीन आवंटित कर दी गयी है, जिसकी रिपोर्ट शासन को प्रेषित कर दी गयी है।
श्री महाना जी ने स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोविड-19 के कार्यों की जानकारी ली और पूछा कि जनपद मथुरा में वैक्सीनेशन का कार्य कितना हो गया है और कितना शेष है, जिस पर मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ0 रचना गुप्ता द्वारा बताया कि 45 वर्ष से अधिक में 50 प्रतिशत लोगों को तथा 18 से 44 वर्ष के व्यक्तियों में 36 प्रतिशत कार्य कर लिया गया है। इसी क्रम में जिला पूर्ति अधिकारी को निर्देश दिये कि अन्न महोत्सव योजना के अन्तर्गत प्रत्येक लाभार्थियों को निःशुल्क राशन वितरण कराया जाये और इस कार्य में लापरवाही बर्दास्त नहीं की जायेगी। उन्होंने पूर्ति अधिकारी को निर्देश दिये कि अपने अधीनस्थों को निर्देश जारी कर दिये जायें कि राशन की काला बाजारी न हो।

विधायक बल्देव पूरन प्रकाश द्वारा अपने क्षेत्र में विकास कार्यों की धीमीगति होने पर नाराजगी व्यक्त की गयी। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि सभी डाॅक्टर अपने-अपने कार्यस्थल पर तैनात रहें और आमजनता के स्वास्थ्य के प्रति अपना कार्य करें। उन्होंने बैठक में कहा कि बल्देव में एक्सप्रेस वे कट बन जाये, तो किसानों एवं श्रद्धालुओं को आसानी होगी और एमवीडीए उपाध्यक्ष से कहा कि दाऊजी महाराज के विकास के लिए एक अच्छा प्लान बनाकर उसे विकसित किया जाये।

बैठक में जिला अध्यक्ष भाजपा श्रीमती मधु शर्मा, मुख्य विकास अधिकारी डाॅ. नितिन गौड़, एमवीडीए के उपाध्यक्ष नगेन्द्र प्रताप, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डाॅ0 गौरव ग्रोवर, पीड़ी बलराम कुमार सहित अन्य विभागों के अधिकारीगण उपस्थित थे।

Previous Post

अब नहीं होगी दीनदयाल धाम में मीठे पानी की किल्लत: सतीश महाना

Next Post

अब मथुरा वृंदावन में डोर टू डोर कूडा कलैक्शन का चार्ज निगम वसूलेगा स्वंय

Rajpath Mathura

Rajpath Mathura

Next Post

अब मथुरा वृंदावन में डोर टू डोर कूडा कलैक्शन का चार्ज निगम वसूलेगा स्वंय

  • Trending
  • Comments
  • Latest
मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण लॉन्च कर रहा है दो नई आवासीय योजना

मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण लॉन्च कर रहा है दो नई आवासीय योजना

March 6, 2024
वृंदावन में हुए हादसे के लिए मकान मालिक है जिम्मेवार, होगी एफ आई आर ,डीएम ने की जांच समिति गठित

वृंदावन में हुए हादसे के लिए मकान मालिक है जिम्मेवार, होगी एफ आई आर ,डीएम ने की जांच समिति गठित

August 16, 2023
मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण ने लॉन्च की हनुमत विहार आवासीय योजना

मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण ने लॉन्च की हनुमत विहार आवासीय योजना

July 3, 2024
ई- लाटरी से तय होगा वृंदावन में किसे मिलेगा विकास प्राधिकरण का प्लाट, जून में शुरू हो जायेंगे रजिस्ट्रेशन

ई- लाटरी से तय होगा वृंदावन में किसे मिलेगा विकास प्राधिकरण का प्लाट, जून में शुरू हो जायेंगे रजिस्ट्रेशन

May 17, 2024

बच्चे देश – प्रदेश के भविष्य, सभी सरकारी सुविधा उपलब्ध कराये प्रशासन : डा देवेन्द्र

0

हाइटेंशन लाइन की चपेट में आने से परिक्रमार्थी झुलसे , युवक की मौत आधा दर्जन घायल

0

अपने फोन में ऐसे बढ़ाएं वाई-फाई की स्पीड

0

नौहझील : लड़की को बिटौरा में जिन्दा जलाकर मार डालने की चर्चा

0
एलन मस्क दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बने, नेटवर्थ में इजाफा

दुनिया के पहले ट्रिलियनेयर बनने की राह पर मस्क, संपत्ति 600 अरब डॉलर के पार

December 16, 2025
सनी देओल की शेर सी दहाड़, अब ‘लाहौर’ तक पहुंचेगी आवाज- बॉर्डर 2 का टीजर रिलीज

सनी देओल की शेर सी दहाड़, अब ‘लाहौर’ तक पहुंचेगी आवाज- बॉर्डर 2 का टीजर रिलीज

December 16, 2025
देशभर में 7.71 लाख घरों का बिजली बिल आय जीरो, सरकार की इस मुफ्त बिजली योजना का मिला फायदा

देशभर में 7.71 लाख घरों का बिजली बिल आय जीरो, सरकार की इस मुफ्त बिजली योजना का मिला फायदा

December 16, 2025
मथुरा में 19 दिसम्बर तक रहेगी वकीलों की हड़ताल

मथुरा में 19 दिसम्बर तक रहेगी वकीलों की हड़ताल

December 16, 2025

Recent News

एलन मस्क दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बने, नेटवर्थ में इजाफा

दुनिया के पहले ट्रिलियनेयर बनने की राह पर मस्क, संपत्ति 600 अरब डॉलर के पार

December 16, 2025
सनी देओल की शेर सी दहाड़, अब ‘लाहौर’ तक पहुंचेगी आवाज- बॉर्डर 2 का टीजर रिलीज

सनी देओल की शेर सी दहाड़, अब ‘लाहौर’ तक पहुंचेगी आवाज- बॉर्डर 2 का टीजर रिलीज

December 16, 2025
देशभर में 7.71 लाख घरों का बिजली बिल आय जीरो, सरकार की इस मुफ्त बिजली योजना का मिला फायदा

देशभर में 7.71 लाख घरों का बिजली बिल आय जीरो, सरकार की इस मुफ्त बिजली योजना का मिला फायदा

December 16, 2025
मथुरा में 19 दिसम्बर तक रहेगी वकीलों की हड़ताल

मथुरा में 19 दिसम्बर तक रहेगी वकीलों की हड़ताल

December 16, 2025

Rajpath Mathura

Rajpath Mathura

Follow Us

Browse by Category

  • English News
  • Uncategorized
  • अन्तराष्ट्रीय
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म
  • पर्यटन
  • मथुरा
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राज्य
  • राशिफल
  • राष्ट्रीय
  • लेख/सम सामयिकी
  • स्वास्थ्य
4772851
Views Today : 4300

Contact Info

Address : दैनिक राजपथ, गली शहीद भगत सिंह जनरल गंज
मथुरा -281001( यूपी)

Contact Number : 9412661665, 8445533210

Email : danikrajpath@gmail.com
Pawan_navratan@yahoo.com
drajpathmathura@rediffmail.com

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • राशिफल

© 2020 Rajpath Mathura | All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • ताज़ा ख़बरें
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • राष्ट्रीय
  • अन्तराष्ट्रीय
  • राज्य
  • उत्तर प्रदेश
  • मथुरा
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • लेख/सम सामयिकी
  • राशिफल
  • English News
  • About Us
  • Contact Us
  • Epaper

© 2020 Rajpath Mathura | All Rights Reserved