मथुरा में ट्रैक्टर ने किशोर को रौंदा, मौके पर मौत

विक्रम सैनी
चौमुहां। थाना छाता के गांव नौगांव में एक 17 वर्षीय किशोर को अनियंत्रित ट्रैक्टर ने रौद दिया। किशोर की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। ट्रैक्टर चलकर मौके से फरार हो गया।परिजनों ने चलकर पर हत्या का आरोप लगाकर शव को रोड़ पर रखकर काफी देर तक हंगामा किया। पुलिस ने परिजनों को समझा बुझाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर घटना की जांच शुरू कर दी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार चौमुहां ब्लॉक के गांव नौगांव में 17 वर्षीय किशोर दुर्गेश पुत्र लल्लू घर से अपनी प्लॉट पर साईकिल से जा रहा था। घर से कुछ ही दूरी पर एक अनियंत्रित ट्रैक्टर ने दुर्गेश को रौंद दिया। जिससे किशोर की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। किशोर की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने ट्रैक्टर चालक पर हत्या का आरोप लगाकर शव को रोड़ पर रखकर काफी देर तक हंगामा किया।
मौके पर पहुचें सीओ छाता व थाना प्रभारी के समझाने और उचित कार्यवाही के आश्वासन पर परिजन माने। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर घटना की जांच शुरू कर दी है