लखनऊ। यूपी में प्रशासनिक स्तर पर आईएएस अधिकारियों की दूसरी तबादला लिस्ट जारी कर दी गयी है जिसमे आयुक्त स्तर 11 आईएएस अफसरों को इधर से उधर किया गया है। इसमें कई मंडलों के आयुक्त शामिल हैं। सूत्रों का कहना है आज कल में बड़े पैमाने पर जिलाधिकारियों के फेरबदल की लिस्ट जारी हो सकती है।
सरकारी प्रवक्ता के मुताबिक आलोक कुमार-।। को प्रमुख सचिव, खेल एवं युवा कल्याण विभाग तथा लीना जौहरी को प्रमुख सचिव, स्टाम्प एवं रजिस्ट्रेशन विभाग, उत्तर प्रदेश शासन के प्रभार से अवमुक्त किया गया है। अमित गुप्ता को प्रमुख सचिव, स्टाम्प एवं रजिस्ट्रेशन विभाग, उत्तर प्रदेश शासन तथा महानिरीक्षक, निबंधन की जिम्मेदारी दी गई है।
इनके अलावा मनीष चौहान को प्रमुख सचिव, खेल एवं युवा कल्याण विभाग और डॉ. मुथुकुमारस्वामी बी. को सचिव, वित्त विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। के. विजयेंद्र पांडियन को कानपुर मंडलायुक्त का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। बाल कृष्ण त्रिपाठी को विंध्याचल के मंडलायुक्त की जिम्मेदारी दी गई है।
डॉ रूपेश कुमार को महानिरीक्षक, निबंधन के प्रभार से अवमुक्त कर दिया गया है। विवेक को आजमगढ़ का मंडल आयुक्त नियुक्त किया गया है। अजीत कुमार को चित्रकूट धाम का मंडल आयुक्त और नरेंद्र प्रसाद पांडेय को सचिव, नियोजन विभाग तथा महानिदेशक, अर्थ एवं संख्या की जिम्मेदारी दी गई है।
















Views Today : 3881