मथुरा। महानगर के भैंस बहोरा डींग गेट, मसानी व छटीकरा पर शुक्रवार को बाल श्रम उन्मूलन अभियान चलाया गया जिसमें विभिन्न प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। 4 बाल श्रमिक खतरनाक प्रक्रिया में काम करते हुए तथा 01 किशोर गैर खतरनाक प्रक्रिया में काम करते पाए गए है। इनके सेवायोजको के विरुद्ध मौके पर नोटिस जारी किया गया। मौके पर बच्चो का वैध आयु प्रमाण पत्र न होने पर आयु निर्धारण हेतु सीएमओ के सामने प्रस्तुत किया गया।
आयु निर्धारण के उपरांत उन्हें सुरक्षा व संरक्षा हेतु सी डबल्यू सी के अध्यक्ष राजेश दीक्षित के समक्ष प्रस्तुत किया गया। टीम में प्रमुख रूप से श्रम प्रवर्तन अधिकारी एस पी पांडेय श्रीमती नीलम प्रकाश चंद प्रभारी एएचटीयू कर्मवीर सिंह चाइल्ड लाइन से विरेंद्र कृष्णा कांस्टेबल अमित एवं महिला कांस्टेबल सुधा उपस्थिति रही। 14 वर्ष से कम उम्र के बच्चो से कार्य करने पर कानून रुपया 50000 तक जुर्माने अथवा 3 साल तक जेल अथवा दोनो सजा का प्राविधान है। जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह एवं मुख्य विकास अधिकारी मनीष मीना के निर्देशन में सहायक श्रमायुक्त एम एल पाल के निर्देश पर ये कारवाही की जा रही है।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.