लखनऊ। प्रदेश के सहारनपुर और लखीमपुर खीरी जिले के मुख्य विकास अधिकारी बदले गए हैं। आईएएस पवन मीना को सहारनपुर का मुख्य विकास अधिकारी बनाया गया है। श्री मीणा कन्नौज में जॉइन्ट मजिस्ट्रेट थे।
अब तक इस पद पर तैनात आईएएस विजय कुमार को शासन ने विशेष सचिव खनन विभाग लखनऊ स्थानान्तरित किया है।
इस संबंध में नियुक्ति विभाग ने आदेश जारी कर दिया है। अभी और तबादले की लिस्ट आने की चर्चा है। इनके अलावा लखीमपुर खीरी का आईएएस सुमित राजेश को मुख्य विकास अधिकारी बनाया गया है।
इसके पहले मंगलवार को उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की अपर प्रबंध निदेशक अन्नपूर्णा गर्ग को ग्रेटर नोएडा का एसीईओ बनाया गया है।
अनिल कुमार सिंह मुख्य विकास अधिकारी लखीमपुर खीरी से विशेष सचिव औद्योगिक विकास, उमाकांत त्रिपाठी उमाकांत त्रिपाठी अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व बांदा से अपर आयुक्त झांसी मंडल जसबीर कौर प्रतीक्षारत से अपर आयुक्त मेरठ मंडल, रवि रंजन विशेष सचिव कृषि से विशेष सचिव सूचना एवं प्रौद्योगिकी के साथ प्रबंध निदेशक यूपी इलेक्ट्रॉनिक्स का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.