दिल्ली चुनाव के लिए BJP की पहली लिस्ट, केजरीवाल के खिलाफ लड़ेंगे प्रवेश वर्मा

दिल्ली । दिल्ली चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। भाजपा ने प्रवेश वर्मा को नई दिल्ली विधानसभा सीट से उतारा है। प्रवेश वर्मा आप के उम्मीदवार अरविंद केजरीवाल के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे। करोल बाग से दुष्यंत गौतम, राजौरी गार्डन से मनजिंदर सिंह सिरसा, बिजवासन से कैलाश गहलोत लड़ेंगे।