दलालों ने बिगाड़ दी MVDA की आन लाईन नीलामी , 8 प्लाट की नीलामी में लगा दी 1 अरब रु से ज्यादा की धनराशि दांव पर

मथुरा। मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण के विभिन्न आवासीय योजनाओं के तीन दर्जन प्लाटों की ऑनलाइन प्रक्रिया आज प्रारंभ हुई। पहले दिन 8 प्लॉट का ई ऑक्शन हुआ। ऑनलाइन प्रक्रिया अधिकांश लोगों की समझ में नहीं आई। तीन प्लाटों की धनराशि तो इतनी लगा दी कि वह निर्धारित बेस की कीमत से 10 गुना अधिक हो गई। वेश कीमत ₹60 लाख वाला प्लॉट की 30-30 करोड रुपए ऊपर बोली लगी है। रुक्मणि विहार के 83 नंबर वाला 288 वर्ग मीटर के प्लॉट की कीमत 19 करोड 11 लाख रु रुपए से अधिक की गई है। इसकी वेश कीमत 58 लाख 32 हजार रु थी।

सूत्रों का कहना है कि नीलामी प्रक्रिया को फेल करने के लिए भू माफिया किस्म के लोगों ने अपनी जमानत धनराशि दांव पर लगाते हुए रकम इतनी भर दी कि वास्तविक रूप से लेने वाला आवेदक के पैरो टेल जमीं खिसक गयी । बताया जाता है एक प्लॉट में जहां 3 करोड़ 30 लाख रुपए करीब पर बोली खत्म होने वाली थी तभी अचानक एक आवेदक ने उसमें जीरो लगते हुए उसकी बोली 30 करोड रुपए कर दिया। इतना ही नहीं दूसरे एक अन्य आवेदक ने उसमें ₹15000 की धनराशि और बढ़ा दी जिससे वह धनराशि 30 करोड़ 15 लाख 75 हजार हो गई। यह प्लॉट सेक्टर वन में मात्र 300 मी का है। 285.72 वर्ग मीटर के प्लाट की बोली प्रारंभ में ही सवा 4 करोड़ रु से उपर पहुंच गयी।

सूत्रों का कहना है कि इस ऑनलाइन नीलामी प्रक्रिया को फेल करने के लिए वृंदावन के दलाल किस्म के लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लिया जिन्होंने अपने जमानत धनराशि की परवाह न करते हुए बेहिसाब रेट कोड कर दिए। इस सब पर प्राधिकरण अधिकारी कहते है कि लोगो ने बड़ा बड़ा कर फिगर भर दी। अब अगर एलाटमेंट नहीं लेंगे तो उनकी जमानत धनराशि जब्त कर ली जायेगी। बाकी प्लाट की नीलामी अब कल 26 फिर 29-30 जुलाई को होगी। सभी प्लाट के लिए 889 आवेदक मैदान में है। सूत्रों का कहना आज के 8 प्लाटो के बारे में कुछ दिन बाद स्पष्ट हो जायेगा। इनकी ई नीलामी शायद पुन: करानी पड़ेगी।