मथुरा में पाइप लाइन फटने की सूचना पर मौके पर पहुंचे महापौर, कराया समस्या का समाधान

मथुरा, (राजपथ मथुरा ब्यूरो)। मथुरा-वृन्दावन नगर निगम द्वारा जनसुविधाओं को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। आमनागरिकों को होने वाली किसी भी असुविधा पर निगम के कर्मचारी ही नही अपितु स्वयं महापौर भी मौके पर पहुंच कर समस्या का निकराकरण करते नजर आ रहे है। हाल ही में ऐसा वाक्या सामने आया है जिसमें महापौर को शहर के एक स्थान पर पेयजल की सप्लाई करने को लगी पाइप लाइन के फटने की सूचना मिली तो महापौर ने मौके पर जाकर समस्या का निराकरण किया। मामला निगम के वार्ड नंबर 59 महेश चूरन वालों की गली का है जहां पेयजल की पाइपलाइन फटने की सूचना महापौर डॉ. मुकेश आर्यबंधु को प्राप्त हुई तो उन्होंने तत्काल मौके पर जाकर निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान लाइन फटने की वजह से जमीन में बहुत बड़ा गड्ढा हो गया एवं आसपास के घरों में भी दरारें आ गई थी। समस्या की गंभीरता को देखते हुए महापौर ने अवर अभियंता जल को जल्द से जल्द इस समस्या का समाधान कर गलियों में ओपन पाइपलाइन डालने के निर्देश दिये। जिससे भविष्य में अगर लाइन फटती है तो घरों में कोई भी नुकसान नहीं होगा। इस मौके पर सहायक अभियंता निर्माण राजकुमार अवर अभियंता जल आशीष यादव पार्षद नीलम गोयल पार्षद पति हेमंत खंदौली संतोष कुमार पवन शर्मा महिपाल सिंह हरिओम बघेल आदि लोग उपस्थित रहे।