वृंदावन। सुप्रसिद्ध संत बाबा प्रेमानंद की अस्वस्थता की खबरों के चलते उनके केली कुंज आश्रम पर रमणरेती महावन के महाराज गुरु शरणानंद उनसे मिलने पहुंचे तो वह भाव विभोर हो उठे। बाबा प्रेमानंद ने उनको साष्टांग दंडवत प्रणाम किया। इसके उपरांत बाबा प्रेमानंद ने गुरु जी को अपने आसन पर विराजमान करते हुए उनकी चरण वंदना करते हुए आरती उतारी। अपने कर कमलों से उन्होंने चरण स्नान कराकर अपने दुपट्टे से उनको पोछा जिसे देख अन्य सभी संत भाव विवहल हो गए। संत गुरु शरणानंद जी ने सभी मौजूद संतो को काजू किशमिश बादाम का प्रसाद वितरित किया। मिलन के दौरान दोनों संतो के नेत्र सजल हो उठे। काफी देर दोनों एक दूसरे के गले लगे रहे।
बाबा प्रेमानंद ने कहा कि उनके आगमन से वह धन्य हो गए। गुरु शरणानंद ने उनसे कहा कि उनका एक भक्त किडनी देना चाहता है इस पर बाबा परमानंद ने कहा कि जब तक राधा रानी जी की कृपा है वह मौजूदा किडनी से ही अपना जीवन यापन करेंगे। इससे पूर्व एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इस वीडियो में दिखाया गया संत प्रेमानंद महाराज अस्पताल में भर्ती हैं। इसे लेकर केली कुंज आश्रम ने साफ कर दिया है कि प्रेमानंद महाराज आश्रम में ही हैं। केवल सुबह 4 बजे की पदयात्रा को बंद किया गया है। एकांतिक वार्ता और एकांतिक दर्शन पूर्व की भांति हो रहे हैं।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.