मथुरा। शराब की बोतल मांगने वाले जनपद के एक थानाध्यक्ष को जांच उपरांत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने निलंबित कर भ्रष्टाचारी पुलिसकर्मियों को कड़ा संदेश दिया है । बताया जाता है थाना बरसाना के प्रभारी निरीक्षक मुकेश मलिक द्वारा फोन पर बातचीत के दौरान शराब की 12 बोतल मांगने का एक ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ । उस फोनिक बातचीत में थाना प्रभारी सामने वाले व्यक्ति से हंड्रेड पाइपर की 12 बोतल मांगते सुने जा सकते हैं वहीं नगद रूपयो के लिए वह अपने किसी कारखास का भी नाम बता रहे हैं ।
सोशल मीडिया पर पुलिस विभाग की छीछालेदर होने पर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा जांच की गई जिसमें ऑडियो प्रथम दृष्टया सही पाई गई उनकी रिपोर्ट के आधार पर एसएसपी ने थाना प्रभारी मुकेश मलिक को तत्काल निलंबित करते हुए उनके खिलाफ विभागीय जांच प्रारंभ करा दी है। इस संबंध में जन सुनवाई के दौरान एक पत्र भी एसपी को दिया गया था।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.