मथुरा वृंदावन क्षेत्र की डेढ़ दर्जन सड़कों के निर्माण चौड़ीकरण के लिए श्रीकांत ने लिखा जितिन प्रसाद को पत्र
मथुरा। मथुरा विधान सभा क्षेत्र की डेढ दर्जन से अधिक सड़को के निर्माण व चैडीकरण की मांग को लेकर क्षेत्रीय विधायक व पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीकान्त शर्मा ने प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद को पत्र लिखा है। श्री शर्मा ने उक्त मार्गों के अत्यंत खराब होने के कारण स्थानीय जनता को यातायात में कठिनाई व दुर्घटना की संभावना जताई है।


पत्र में जिन मार्गों के नव निर्माण व पुनः निर्माण की मांग की गई है उनमें मथुरा-हाथरस-बरेली मार्ग पर स्थित लक्ष्मी नगर तिराहे से नरहोली चैराहे तक शहरी भाग पर 2 लेन विद पैव्ड सोल्डर सहित चैडीकरण, कोसी-नंदगांव-सौंख-मथुरा एवं मथुरा-राया (एक्सप्रेस वे मार्ग तक) मार्ग का 2 लेन विद पेव्ड सोल्डर से चार लेन चैडीकरण, आटस कीकी से गौदा आटस मार्ग पर इंटर लाॅकिंग टाइल्स से चैडीकरण, देवी आटस से सकराया मार्ग पर इंटर लाॅकिंग टाइल्स से चैडीकरण, राजपुर बांगर से गुरूकुल विश्वविद्यालय मार्ग पर इंटर लाॅकिंग टाइल्स से चैडीकरण, वृन्दावन से नगला बुर्जा मार्ग पर इंटर लाॅकिंग टाइल्स से चैडीकरण, मथुरा-वृन्दावन से अक्रूर होते हुए बेरिया बाबा मंदिर मार्ग पर इंटर लाॅकिंग टाइल्स से चैडीकरण, वृन्दावन में इस्काॅन मंदिर से विद्यापीठ चैराहा तक, बरहरा से सेही मार्ग पर इंटर लाॅकिंग टाइल्स से चैडीकरण, देवी आटस से नगला बिहारी मार्ग पर इंटर लाॅकिंग से चैडीकरण, रा.मा.-2 से छरौरा-तेहरा मार्ग पर इंटर लाॅकिंग टाइल्स से चैडीकरण, छटीकरा-परखम से हनुमान गढी मार्ग पर इंटर लाॅकिंग टाइल्स से चैडीकरण, सकराया-बाबूगढ से हनुमान गढी पर इंटर लाॅकिंग टाइल्स से चैडीकरण, रा.मा.-2 से मुकुन्दपुर मार्ग पर इंटरलाॅकिंग टाइल्स से चैडीकरण का कार्य के अलावा वृन्दावन छटीकरा से गरूण गोविन्द मंदिर, गनेशरा-बाकलपुर मार्ग से सतोहा तक व सौंख रोड से सलेमपुर मार्ग (बगीची से नहर के सहारे होते हुए) पर नव निर्माण कार्य शामिल है।