गांधी के विचार और सिद्धांतों पर दैनिक दिनचर्या में अमल करने की जरूरत : शैलजाकांत
मथुरा । उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के सभागार में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई।
इस अवसर पर दोनों महापुरुषों की प्रतिमाओं पर परिषद की उपाध्यक्ष इस शैलजाकांत मिश्र और सीईओ श्याम बहादुर सिंह समेत अन्य अधिकारी व कर्मचारियों ने पुष्प अर्पित कर दोनों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर महात्मा गांधी के विचार और सिद्धांतों को दैनिक दिनचर्या में अमल करने पर बल दिया गया। परिषद सभागार में आयोजित कार्यक्रम में मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण के सचिव अरविंद कुमार द्विवेदी, एसीईओ मदन चंद्र, डिप्टी सीईओ सतीश चंद्र आदि मौजूद रहे।
इधर, वृंदावन स्थित गीता शोध संस्थान एवं रासलीला अकादमी के लघु सभागार में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। संगोष्ठी में निदेशक प्रो. दिनेश खन्ना, ब्रज संस्कृति विशेषज्ञ डॉ. उमेश चंद्र शर्मा, सहायक अभियंता दूधनाथ सिंह, कोऑर्डिनेटर चंद्र प्रताप सिंह सिकरवार तथा रासलीला प्रशिक्षण एवं मंचन की सहयोगी भजन गायिका मोहिनी कृष्णदासी ने भाग लिया।
वक्ताओं ने गांधी जी के जीवन के संस्मरण सुनाए और कहा कि गांधी जी के आदर्श आज भी समाज के लिए मार्गदर्शक हैं।
कार्यक्रम में यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण के अधिकारी एवं कर्मचारियों के अलावा दीपक शर्मा रामवीर शर्मा सुनील मनीष उपस्थित थे।