मथुरा में एक तरफा प्यार में पागल प्रेमी ने की दुल्हन की गोली मारकर निर्मम हत्या

मथुरा। जयमाला हुए अभी चंद घंटे बीते ही थे कि एक शातिर किस्म के युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर विवाह समारोह में पथराव करते हुए नवविवाहिता की गोली मारकर निर्ममता से हत्या कर दी। इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया वहीं पुलिस सकते में पड़ गई है। एसएसपी सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और आरोपियों की घर पकड़ के लिए पुलिस की टीम लगातार दबिश दे रहे हैं। मथुरा जनपद के नौझील थाना क्षेत्र के गांव मुबारकपुर में बीती रात्रि शादी समारोह में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। दुल्हन की गोली मारकर हत्या कर दी गई। एक तरफा प्यार में पागल प्रेमी युवक अनीश पुत्र हरदयाल अपने साथियों के साथ समारोह में पंहुचा उसने वहां हंगामा मचा डाला। इस बीच उसने दूल्हा वीरपाल नि कालूपुर नोयडा को धमकाया। इस बीच उसने दुल्हन बनी काजल द्वारा विरोध जताने पर उसमें गोली मार दी और मौके से तमंचा लहराता हुआ भाग गया। अधिक रक्तस्त्राव होने से काजल की मृत्यु हो गई। इस दुःसाहसिक वारदात से सभी दहल उठे। सूचना मिलते ही मौके पर थाना पुलिस आ गयी। एसपी देहात भी पुलिस अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंच गए और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के गांव मुबारकपुर निवासी दुल्हन के पिता खूबीराम प्रजापति ने बताया कि नामजद आरोपी ने गोली मारी है जो दुल्हन की आंख में लगी है। गोली चलने से पहले झगड़ा हो गया था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। बताया जाता है कि गांव मुबारिकपुर में गुरुवार की रात खूबीराम के यहां नोएडा से बारात आई थी। खूबीराम की पुत्री काजल की शादी थी। शादी में सभी लोग खुशी-खुशी सभी काम कर रहे थे। कोई डांस कर रहा था, तो कोई दावत खा रहा था। शादी में बारात के स्वागत के बाद वरमाला का कार्यक्रम हुआ। काजल ने अपने दूल्हे के वरमाला डाली। हंसी-ठिठोली के बीच वरमाला का कार्यक्रम संपन्न हुआ। काजल की सहेलियां काजल को वरमाला की जगह से एक कमरे में ले गईं। यहीं पर काजल को गोली मार दी गई। पल भर में खुशी का माहौल एकदम में ग़मगीन हो गया और चीख-पुकार रोने की आवाज आने लगी। कुछ लोग काजल को लेकर अस्पताल के लिए दौड़े। अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। काजल को गोली मारने के पीछे वजह प्रेम-प्रसंग का होना बताया जा रहा है। गांव में दबी जुबान चर्चा है कि काजल की हत्या उसके प्रेमी ने की है। आरोपी युवक लड़की के घर से करीब 400 मीटर दूर रहता है। एसपी देहात श्री चंद्र ने बताया कि मृतका के पिता की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस की टीम लगी हुई है जल्द ही दुल्हन के हत्यारे को पकड़ कर जेल भेजा जाएगा।
मृतका के पिता खूबी राम ने अनीश और उसके भाई कपिल उर्फ छोटू पुत्रगण हरलाल,संजू पुत्र सुरेश प्रधान,पंकू पुत्र रमेश के विरुद्ध नामजद तहरीर दी। सभी आरोपी परिजनों सहित फरार हैं। पूरे गांव में दहशत व्यपात है। मृतका पिछड़ी जाति से है जब सभी आरोपी दलित जाति के हैं और एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं।