दिल्ली के ले. गवर्नर मथुरा आये , होटल में गारद ने दी सलामी

मथुरा। शनिवार को दिल्ली प्रदेश के लेफ्टिनेंट गवर्नर विनय कुमार सक्सेना लाव लश्कर के साथ स्टेट बैंक चौराहा स्थित होटल बृजवासी रॉयल पहुंचे। यहां उनको राजकीय सम्मान के तहत गारद की सलामी दी गई। लेफ्टिनेंट गवर्नर की अगवानी के समय जिला अधिकारी पुलकित खरे एसपी सिटी मार्तंड प्रकाश सिंह नगर मजिस्ट्रेट सौरभ दुबे सीओ सिटी अभिषेक कुमार मौजूद रहे।
होटल में स्वल्पाहार लेने के उपरांत लेफ्टिनेंट गवर्नर कार्यक्रम दोसा राजस्थान के लिए रवाना हो गए। इस दौरान यमुना एक्सप्रेस वे से लेकर होटल तक और राजस्थान की सीमा तक पुलिस ने पहले से ही रूट डायवर्जन की व्यवस्था कर रखी थी और साथ ही सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस फोर्स तैनात किया था। भारी पुलिस बल और लम्बा गाड़ियों का काफिला देखकर आम नागरिक ये जानने के उत्सुक रहे कि आज मथुरा कौन वीवीआईपी आया।