मुंबई के गोरेगांव में बहुमंजिला इमारत में आग से सात की मौत , 39 घायल
मुंबई । महाराष्ट्र के गोरोगांव में एक सोसाइटी की इमारत में शुक्रवार तड़के भीषण आग लग गई। इस हादसे में कम से कम 7 लोगों की मौत की खबर है, वहीं 39 लोग घायल हैं। घायलों को इलाज के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बीएमसी के एक अधिकारी ने कहा कि आग जय भवानी भवन में तड़के तीन बजे लगी। सात मंजिला यह इमारत गोरेगांव पश्चिम के आजाद नगर इलाके में स्थित है।
जानकारी के मुताबिक, इस आग में 46 लोग लोग बुरी तरह घायल हुए, जिनमें सात की जान चली गई। वहीं 39 लोगों का कूप और एचबीटी अस्पताल में इलाज जारी है। नगर निगम के एक अधिकारी ने बताया कि दो बच्चों और दो महिलाओं सहित सात लोगों को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। अन्य घायलों का दोनों अस्पतालों में उपचार किया जा रहा है।
#WATCH | Goregaon Fire | Mumbai: Latest visuals from the spot.
A fire broke out in Mumbai's Goregaon area late last night in which a total of 51 persons were injured. 7 deaths have been reported so far. Whereas the condition of 5 is critical, 35 persons are being treated and 4… pic.twitter.com/3VlaU99NCY
— ANI (@ANI) October 6, 2023
बताया गया है कि दमकल विभाग को आग पर काबू पाने में करीब चार घंटे लगे। आग बुझाने के अभियान में दमकल की आठ गाड़ियों और अन्य साजो सामान का इस्तेमाल किया गया। आग लगने की जानकारी पाकर पुलिस और दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची। आग ग्राउंड फ्लोर की दुकानों, स्क्रैप सामग्री, पार्क किए गए वाहनों में लगी थी, जिसके कारण लोग विभिन्न मंजिलों में फंसे हुए थे। आग भूतल की दुकानों, स्क्रैप सामग्री, पार्क किए गए वाहनों, वाहनों तक ही सीमित थी, जिसके कारण लोग विभिन्न मंजिलों में फंसे हुए थे।
मुंबई के गोरेगांव में लगी आग पर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा, “मैं नगर निगम आयुक्त और पुलिस से लगातार बात कर रहा हूं… जो हुआ वह दुर्भाग्यपूर्ण है। मैं इस हादसे में जान गंवाने वालों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं, सरकार उनके परिवारों को 5 लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी… जो लोग घायल हैं उनका इलाज सरकार की ओर से कराया जाएगा…”