नई दिल्ली । तमिलनाडु के करूर में एक बड़ी दुर्घटना घटी है। अभिनेता-राजनेता की रैली के दौरान भगदड़ जैसी स्थिति बनने के बाद 31 लोगों की की मौत हो गई। स्थानीय अस्पताल के अधिकारियों ने लोगों की मौत की जानकारी दी। मरने वाले सात वयस्क विजय की राजनीतिक पार्टी तमिलगा वेत्रि कझगम (TVK) के समर्थक थे। वे रैली स्थल पर कम से कम छह घंटे से विजय का इंतजार कर रहे थे। भीड़ का दबाव इतना बढ़ गया कि लोगों के लिए खड़े रहना भी मुश्किल हो गया।
The unfortunate incident during a political rally in Karur, Tamil Nadu, is deeply saddening. My thoughts are with the families who have lost their loved ones. Wishing strength to them in this difficult time. Praying for a swift recovery to all those injured.
— Narendra Modi (@narendramodi) September 27, 2025
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस घटना को लेकर ट्वीट किया और दुख जताया है। उन्होंने कहा, “तमिलनाडु के करूर में एक राजनीतिक रैली के दौरान हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना बेहद दुखद है। मेरी संवेदनाएं उन परिवारों के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया। मैं इस कठिन समय में उन्हें शक्ति प्रदान करने का कामना करता हूं। सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।”
तमिलनाडु के पूर्व मंत्री और डीएमके नेता वी सेंथिल बालाजी करूर के सरकारी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल पहुंचे। उन्होंने कहा कि अब तक भगदड़ में 31 लोगों की मौत हो चुकी है और 58 लोगों को भर्ती कराया गया है। भगदड़ की घटना के बाद सीएम ने तुरंत पूछताछ की और जिला कलेक्टर, एसपी और मुझे अस्पताल पहुंचने का आदेश दिया। हमें अतिरिक्त डॉक्टरों को बुलाने और उचित इलाज करने की सलाह दी। कल मुख्यमंत्री खुद यहां आने वाले हैं। अभी तक 46 लोग निजी अस्पताल में हैं, और 12 लोग इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती हैं।